---विज्ञापन---

फ्रांस में अनु कपूर का सामान हुआ चोरी, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Anu Kapoor Luggage: बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज एक्टरों में से एक अनु कपूर (Anu Kapoor) इन दिनों फ्रांस टूर पर हैं। लेकिन इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उनके वहां बिताए सारे अच्छे लम्हों में कुछ लम्हें बुरे बन गए। दरअसल फ्रांस में घूमते हुए अनु कपूर का कुछ सामान चोरी […]

Anu Kapoor Luggage: बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज एक्टरों में से एक अनु कपूर (Anu Kapoor) इन दिनों फ्रांस टूर पर हैं। लेकिन इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उनके वहां बिताए सारे अच्छे लम्हों में कुछ लम्हें बुरे बन गए। दरअसल फ्रांस में घूमते हुए अनु कपूर का कुछ सामान चोरी हो गया। अपने साथ हुई इस दुघर्टना की जानकारी देते हुए अनु ने बताया है क‍ि कैसे और कहां उनके साथ ये घटना घटी।

अनु कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीड‍ियो शेयर करते हुए इस घटना की डिटेल दी है। इसी के साथ उन्होंने लोगों को फ्रांस आने से पहले सावधन रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने वीडियो में बताया कि, ‘पेर‍िस में प्राडा का बैग चोरी कर के ले गया, उसमें बहुत सारा फ्रांस कैश और यूरोज रखे हुए थे। मेरा आईपैड, क्रेड‍िट कार्ड था। सब कुछ चोरी कर के ले गया, तो फ्रांस में जब आओ तो बहुत ख्याल रखना। एक नंबर के जेब कतरे, मक्कार और चोर लोग हैं। अभी पेर‍िस में जाकर पुल‍िस स्टेशन में कंप्लेन लिखवाउंगा, यहां के रेलवे वालों ने थोड़ा सपोर्ट किया और बोला क‍ि साथ चलेंगे। तो बहुत सावधान रहें यहां जब आएं, मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई है, थैंक गॉड पासपोर्ट मेरे पास था।’

और पढ़िएBollywood Vs Tollywood: इशिता दत्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- ’10 साल बाद होगी एक इंडस्ट्री’

और पढ़िएRapper Raftaar Divorce: 6 साल बाद रैपर रफ्तार का टूटा रिश्ता, पत्नी कोमल से लेंगे तलाक!

अनु कपूर की इस वीड‍ियो को देखने के बाद लोगों ने उनके लिए अपनी संवेदनाएं जाह‍िर की है। एक यूजर ने इसी तरह की एक घटना का जिक्र किया, जो कि उसके साथ हुई थी। उस यूजर ने लिखा कि, ‘सुनकर बुरा लगा। पर मैं इससे खुद को जोड़ सकती हूं। 2015 में पेर‍िस एफ‍िल टावर में मेरी मां के बैग से बहुत सारा पैसा चोरी हो गया था। ये दिल तोड़ने वाला है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा हुआ…हमें सावधान रहने की सलाह देने के लिए थैंक्स और प्लीज अपना ख्याल रखें।’ इसके अलावा भी कई लोगों ने अपने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।

अनु कपूर के लिए ये फ्रांस टूर एक बुरी याद की तरह हमेशा उनके साथ रहने वाला है। हालांकि इसके बाद भी थोड़ी राहत वाली बात ये है कि अनु कपूर के पास उनकी सबसे जरूरी चीज यानि पासपोर्ट था।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 22, 2022 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.