---विज्ञापन---

Ankita Vicky: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को पूरे हुए छह महीने, इस अंदाज में किया सेलिब्रेशन

Ankita Lokhande Vicky Jain: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शाही अंदाज में शादी की थी। वहीं अब इस कपल की शादी को पूरे 6 महीने […]

Ankita Lokhande Vicky Jain: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शाही अंदाज में शादी की थी।

वहीं अब इस कपल की शादी को पूरे 6 महीने हो चुके हैं। 14 जुलाई 2022 को छह महीने पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को कपल ने साथ में सेलिब्रेट किया है। सिक्स मंथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने लविंग हसबैंड के साथ दिल के शेप का केक काटती हुई दिख रही हैं।

उनके साथ उनकी फैमिली भी इस मौके को सेलिब्रेट कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”हमें 6 महीने मुबारक हो बेबी। इसे इतना खास बनाने के लिए थैंक्यू मेरी फैमिली। लव यू दोस्तों… इसे इतना यादगार बनाने के लिए मेरी प्यारी भाभी को विशेष धन्यवाद।

मुझे पहले से ही सभी की याद आ रही है। जल्दी आना वापस.. ढेर सारा प्यार। रिया, विवान आंटी आपको याद कर रही हैं।” कई सालों त​क एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 के अंत में एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए।

अपनी शादी के दिन अंकिता लोखंडे ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक गोल्डन कलर का भारी लहंगा पहना था। उन्होंने अपनी ज्वेलरी भी हेरिटेज रखी थी और अपने ओवरऑल लुक से वह एक शाही दुल्हन की वाइब्स दे रही थीं।

 

वहीं आइवरी कलर की शेरवानी में विक्की जैन भी काफी हैंडसम लग रहे थे। शादी के 6 महीने बाद भी दोनों न्यूली मैरिड कपल गोल्स दे रहे हैं। फिलहाल अंकिता और विक्की अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

 

First published on: Jul 15, 2022 02:38 PM