TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से जुड़ी कईं बातों का खुलासा किया है। इसके बाद से ही हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री के तमाम लोग उनके सपोर्ट में बात करते हुए नजर आए। अब […]

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से जुड़ी कईं बातों का खुलासा किया है। इसके बाद से ही हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री के तमाम लोग उनके सपोर्ट में बात करते हुए नजर आए। अब प्रियंका चोपड़ी की मैनेजर भी उनके पक्ष में कुछ कहते हुए नजर आईं हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

अंजुला आचार्य ने दिया रिएक्शन (Priyanka Chopra)

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने खुद को इंडस्ट्री में कॉर्नर किए जाने वाले बयान से सबको हैरान कर दिया था। उनके इसी बयान पर उनकी मैनेजर रहीं अंजुला आचार्य का रिएक्शन आया है। अंजुला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अंजुला के उस वीडियो के जरिए प्रियंका चोपड़ा के उस बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है "न कहने वाले सिर्फ शोर हैं!" उन्होंने कहा कि वह जान गई थी कि प्रियंका एक "ग्लोबल स्टार" थी। बता दें कि एक साल पहले भी अंजुला ने खुलासा किया था कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहती थीं लेकिन इंडस्ट्री के लोग उन्हें इसके लिए मना कर रहे थे। फोर्ब्स के साथ बात करते हुए, अंजुला ने कहा था कि जब उन्होंने एक साथ काम करना शुरू किया तो प्रियंका के आसपास बहुत सारी 'नेगेटिविटी' थी।

किए कई खुलासे

इतना ही नहीं अंजुला ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ महत्वपूर्ण लोगों ने उन्हें प्रियंका के साथ काम न करने की चेतावनी दी और उनसे कहा  "वह कभी काम पर नहीं जा रही हैं, मुझे नहीं पता कि तुम अपना समय क्यों बर्बाद कर रही हो।"

कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कई प्रोफेशनल खुलासे किए हैं जो उनके दौर में बॉलीवुड में होते थे। उन्होंने उनके साथ हुए रंग भेद पर भी खुलकर बात की है। प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट इंटरव्यू पर खुद कंगना रनौत ने भी उनका सपोर्ट किया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.