---विज्ञापन---

Animal Park में क्या होगा Ranbir Kapoor का रोल? एक्टर ने खुद किया खुलासा

'एनिमल' में अपने किरदार से लोगों को शॉक्ड कर देने वाले रणबीर कपूर ने अपनी मचअवेटेड फिल्म 'एनिमल पार्क' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसे जानने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट हाई है. आइए जानते हैं एक्टर ने ऐसा क्या खुलासा किया है?

Animal Park: एनिमल की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. 2023 में रिलीज़ हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. खुद रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने किरदार को लेकर बड़ा हिंट दी है, जिससे साफ है कि आगे की कहानी और भी ज्यादा डार्क और दिलचस्प होने वाली है.

एनिमल पार्क पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हाल ही में जापान में 'एनिमल' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. यहां दर्शकों से बातचीत के दौरान रणबीर ने 'एनिमल पार्क' को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि सीक्वल की पूरी प्लानिंग पहले से तैयार है और कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था.

---विज्ञापन---

रणबीर के साथ कोई और भी है अहम किरदार में

रणबीर ने कहा कि वो दोबारा इस किरदार को लोगों के बीच लौटते देखने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. दिलचस्प बात ये है, कि उन्होंने इशारों में बताया कि 'एनिमल पार्क' में सिर्फ वही नहीं, बल्कि एक और किरदार भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे फैंस के बीच नई थ्योरीज़ शुरू हो गई हैं.

---विज्ञापन---

क्या होगा रणबीर का रोल?

रणबीर कपूर ने साफ किया कि 'एनिमल पार्क' एक कंटिन्यूएशन स्टोरी है. यानि रणविजय विजय सिंह की कहानी और भी गहराई से दिखाई जाएगी. उन्होंने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा के दिमाग में सीक्वल की कहानी पहले भाग की शूटिंग के दौरान ही पूरी तरह साफ थी. एक एक्टर के तौर पर यह उनके लिए बेहद चैलेंजिंग और इंस्पायरिंग एक्सपीरियंस है.

कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग?

'एनिमल पार्क' की टाइमलाइन को लेकर भी रणबीर ने अपडेट दिया है. एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' में बिज़ी हैं. उम्मीद है कि 'एनिमल पार्क' की शूटिंग 2027 में शुरू होगी. यानी फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

एनिमल में रणबीर का दमदार अवतार

एनिमल में रणबीर कपूर ने रणविजय विजय सिंह का किरदार निभाकर अपने करियर की सबसे पावरफुल परफॉर्मेंस दी थी. पिता और बेटे के कॉम्प्लिकेटेड, वायलेंस और इमोशनल ट्रॉमा को उन्होंने इतने शानदार तरीके से फिंल्म में निभाया जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे. अब एनिमल पार्क में उनका यह अवतार और भी खतरनाक होने वाला है, जैसा उनके बयानों से साफ है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---