Anil Kapoor Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों लंदन में अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इसी साल मार्च में सोनम कपूर ने अपने मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही है।
एक्ट्रेस के बच्चें का हर कोई इंतजार कर रहा है। कपूर और अहूजा परिवार में खुशी का महौल है। इसी बीच अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने खुलासा किया है कि जब उन्हें ये गुड न्यूज दी गई वो नाना बनने वाले हैं तो उनका क्या रिएक्शन था। अनिल कपूर ने ई-टाइम्स को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, सोनम ने पहले अपनी मां सुनीता कपूर को फोन पर ये खुशखबरी दी थी और फिर उनसे बात की थी।
अनिल ने कहा, “मैंने सोनम से बात की. मुझे बहुत खुशी हुई. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। बीते दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंट होना उनके लिए आसान नहीं था। शुरुआती के पहले तीन महीने एक तरह से कठिन थे, जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं. वह कहती हैं, ” यह वकाई में मुश्किल होता है क्योंकि कोई भी आपको ये नहीं बताता कि यह कितना कठिन है।
हर कोई आपको बताता है कि यह कितना शानदार और अमेजिंग है, लेकिन कोई आपको यह नहीं बताता कि यह कितना कठिन होने वाला है”। इन दिनों एक्ट्रेस 8 महीने के प्रेग्नेंट है। आपको बता दें कि सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी।
अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी।