TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Birthday Special: इन हसीनाओं पर था आया अनिल कपूर का दिल, पत्नी को दिया धोखा !

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर का आज यानी 24 दिसंबर को 66 वां जन्मदिन है। उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनिल ने अपनी 66 साल की जिंदगी में पूरे 40 साल इंडस्ट्री को दिए हैं। उनका नाम अब तक भी बॉलीवुड […]

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शादी के बाद भी इन कुछ हसीनाओं के प्यार में पड़ गए थे। जानिए पत्नी के अलावा किन लड़कियों के साथ एक्टर का नाम जुड़ा है।
Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर का आज यानी 24 दिसंबर को 66 वां जन्मदिन है। उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनिल ने अपनी 66 साल की जिंदगी में पूरे 40 साल इंडस्ट्री को दिए हैं। उनका नाम अब तक भी बॉलीवुड के जबरदस्त स्टार्स में से एक है। अनिल एक समय पर अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते भी डेटिंग लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं। उनका अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के अलावा और 20-25 लड़कियों हसीनाओं के साथ जुड़ा था। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)

90 के दशक की बॉलीवुड स्टार शिल्पा शिरोडकर का नाम अनिल कपूर के साथ जुड़ा था। माना जाता है अनिल शिल्पा से प्यार करने लगे थे और वह उनके प्यार में इतनें दीवाने हो गए थे की उन्हे अपनी शादीशुदा जिंदगी का भी खयाल नहीं आया। एक्टर पत्नी सुनीता से अपनी शादी तोड़ने तक के लिए राजी हो गए थे। और पढ़िएGood News: बप्पा लहरी फिर बनेंगे पिता, पोस्ट कर साझा की खुशखबरी  

माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit)

शिल्पा के बाद बॉलीवुड की हसीना माधुरी दीक्षित के साथ भी अनिल कपूर का नाम जोड़ा गया है। अनिल और माधुरी कुछ समय तक एक के बाद एक फिल्मों में साथ नजर अआ रहे थे। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे। साथ में फिल्में करने से दोनो साथ में ज्यादा समय बिताने लगे थे। इसी के चलते वह करीब आ गए।

किमी काटकर (Kimi Katkar)

अनिल कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस किमी काटकर को भी डेट किया है। उनके प्यार के काफी चर्चे भी होने लगे थे और तो और उनकी साथ में कुछ बोल्ड पोस देते हुए तस्वीरें भी सामने आई थी। इसके अलावा अगर अनिल कपूर को किसी फिल्म के लिए साइन किया जाता था तब वह एक्ट्रेस के रोल के लिए किमी का नाम देते थे । और पढ़िएAnupamaa Video: अनुज संग रोमांटिक हुईं अनुपमा, कपल डांस से बढ़ाई गर्मी

पत्नी के साथ हुई अन-बन

अनिल कपूर के इन्ही किस्सों के चलते उनकी पत्नी सुनती और उन्मे अन बन हो गई थी। सुनीता को अनिल के किमी से साथ चक्कर का पता चल गया था जिसके बाद अनिल और किमी को साथ काम करना छोड़ना पड़ा। यहां तक की अनिल की डेटिंग लाइफ से जुड़ी तमाम खबरों के बाद सुनीता ने अनिल को छोड़ने की चेतावनी भी दे दी थी। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें   

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.