Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ananya Pandey Affair: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को कर रहे हैं डेट !

Ananya Pandey Affair: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Liger’ से काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएगी। एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। उड़ती-उड़ती खबर आई है कि […]

Ananya Pandey Affair: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Liger’ से काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएगी। एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। उड़ती-उड़ती खबर आई है कि एक्ट्रेस हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को डेट कर रही हैं।

जी हां, ये सुनने में तो थोड़ा अजीब है लेकिन काफी हद तक सच है। सूत्रों का कहना है कि अनन्या (Ananya Pandey) और आदित्य (Aditya Roy Kapur) ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा है। ‘ईटाइम्स’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उन दोनों के बीच में दोस्ती से कहीं कुछ ज्यादा हो सकता है। वे दोनों एक कपल भी हो सकते हैं।

और पढ़िए:-आदित्य रॉय कपूर नहीं दिखा पाए अपना जलवा, मेकर्स को मिली निराशा

 

हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। अभी तक दोनों को एक साथ पब्लिकली ज्यादा नहीं देखा गया है। अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। आपको बता दें अनन्या इससे पहले शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) को करीब 3 साल से डेट कर रही थीं। 2020 में रिलीज हुई ‘खली पीली’ के सेट पर पहले दिन से ही दोनों के बीच चिंगारी उड़ गई।

और पढ़िए

दोनों ने अपने रिश्ते को कुछ कारणों से छिपा रखा था। इसके बाद अनन्या और ईशान एक-दूसरे से अलग हो गए और किसी को पता भी नहीं चला। दोनों के बीच का यह प्यार फिल्म ‘खाली-पीली’ के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों एक साथ वेकेशन और डिनर डेट पर भी स्पॉट होते रहे हैं।

और पढ़िए:-ईशान खट्टर ने फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान, निभाएंगे चैलेंजिंग किरदार

 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनन्या जहां विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘Liger’ में दिखाई देंगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग 2’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 30 जुलाई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा, एक्टर के पास वर्धन केतकर की फिल्म ‘गुमराह’ भी है, जो 20 अगस्त 2022 में रिलीज होगी।

यहाँ पढ़िए:-बॉलीवुड से जुड़ी खबरें

 

First published on: Jul 12, 2022 12:32 PM