---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर हुआ हादसा? अचानक मची अफरा-तफरी, बेहोश हुआ फैन

Amitabh Bachchan House Jalsa Outside Chaos: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर अचानक अफरा-तफरी मच गई. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Amitabh Bachchan House Jalsa Outside Chaos: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर जलसा से एक बड़ी खबर समाने आई हैं. अमिताभ बच्चन के रविवार दर्शन के दौरान जलसा के बाहर अचानक अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. यह घटना एक वीडियो में सामने आई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अमिताभ के फैंस उनके एक शख्स को घेरे खड़े दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि रविवार को दर्शन के दौरान अमिताभ के फैंस के बीच भगदड़ मच गई. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

फैंस कंट्रोल के बाहर…

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि अमिताभ बच्चन अपनी दशकों पुरानी रीत के अनुसार, 24 मई 2026 को रविवार के दिन अपने घर जलसा के बाहर अपने हजारों फैंस से मिलने पहुंचे, जो घंटो से उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे थे. ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, भारी भीड़ के कारण हालत और फैंस कंट्रोल के बाहर हो गए. खबरों में बताया गया कि इसी भीड़ के बीच एक फैंस बेहोश होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद वहां की स्थिति भगदड़ जैसी हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

फैन बेहोश होकर गिरा पड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फैन जमीन पर बेहोश होकर गिरा पड़ा दिखाई दे रहा है. वहीं, उसके आसपास मौजूद काफी बाकी फैंस उसे पानी पिलाकर और उनके आसपास जगह बनाकर उनकी मदद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. हालांकि कि अभी तक बेहोश होने वाले फैन की हालत के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आई है. लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर अमिताभ बच्चन के रविवार दर्शन के दौरान क्राउड कंट्रोल और सिक्योरिटी मैनेजमेंट पर ऑनलाइन बहस को फिर से शुरू कर दिया है.

First published on: May 24, 2026 09:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.