Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

दीपिका-प्रियंका के बाद आलिया करेंगी हॉलीवुड में एंट्री, कर रही हैं जमकर तैयारियां !

बॉलीवुड में अबतक कई हसीनाएं हैं जो हॉलीवुड में अपना करियर बना चुकी हैं। अब आप देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ही ले लीजिए। पिगी चोप्स हॉलीवुड में अपना नाम का परचम लहरा रही हैं. वहीं दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अब लीजिए इन दोनों के नक्शेकदम […]



बॉलीवुड में अबतक कई हसीनाएं हैं जो हॉलीवुड में अपना करियर बना चुकी हैं। अब आप देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ही ले लीजिए। पिगी चोप्स हॉलीवुड में अपना नाम का परचम लहरा रही हैं. वहीं दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अब लीजिए इन दोनों के नक्शेकदम पर ही आलिया भट्टी भी चल पड़ी हैं। बॉलीवुड में आलिया ने एक तरह से अब दीपिका की पोजिशन पा ली है। आलिया नंबर 1 एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बॉलीवुड के बाद आलिया का अब नेक्सट स्ट़ॉप हॉलीवुड है। खबरें हैं कि आलिया अब हॉलीवुड की तरफ मूव करना चाह रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि आलिया इस वक्त लॉस एंजेलिस में हैं और सड़कों पर चिल करते हुए दिखाई दी हैं।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि, आलिया इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं। बताया गया है कि आलिया की जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में एंट्री हो सकती है। आलिया को लेकर कहा गया है कि, वो इस वक्त हॉलीवुड में अपना एक एजेंट चाहती हैं जो उन्हें इसमें मदद कर सके।

 खबरें ये भी हैं कि आलिया खुद को इंटरनेशनल ऑडिशन और कास्टिंग के बारे में अपडेट रखने के लिए हॉलीवुड में एक मैनेजर की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आलिया सिंगिंग भी कर लेती है तो यह उनके लिए एक बोनस साबित हो सकता है। जिस तरह से अंजुला अचारिया ने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर में उनकी मदद की है। ऐसे ही आलिया भी एक मैनेजर और इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एजेंट की तलाश में हैं। 

वहीं इसके अलावा आलिया को लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल रेस्टोरेंट में देखा गया। हालांकि ऐसा लग रहा है कि आलिया अपनी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ लॉस छुट्टियां मना रही हैं। लेकिन छुट्टियों के साथ साथ आलिया अपने मिशन हॉलीवुड पर भी हैं। अब आलिया की हॉलीवुड में कब एंट्री होगी। ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। 

First published on: Nov 06, 2019 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.