TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Alia-Ranbir Wishes: ननद रिद्धिमा ने भाई-भाभी को दी खास अंदाज में बधाई, ये सितारे भी लिस्ट में शामिल

Alia-Ranbir Wishes: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर नन्ही परी आई हैं, जिसके स्वागत में पूरा कपूर खानदान जुट गया है। इस खास मौके पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई और भाभी को खास अंदाज में बधाई दी है। आलिया भट्ट ने जब से अपनी बेबी […]

Alia-Ranbir
Alia-Ranbir Wishes: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर नन्ही परी आई हैं, जिसके स्वागत में पूरा कपूर खानदान जुट गया है। इस खास मौके पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई और भाभी को खास अंदाज में बधाई दी है। आलिया भट्ट ने जब से अपनी बेबी के जन्म का ऐलान किया है, तभी से कपल को फैंस और सेलेब्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी है। हर कोई आलिया और रणबीर की जिंदगी में नन्हे मेहमान के आने से सुपर हैप्पी है। सभी इस नन्हीं परी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

बुआ बनने पर रिद्धिमा कपूर ने जाहिर की खुशी

कपूर और भट्ट परिवार आज खुशी से झुम रहे हैं। सभी अपनी खुशी जहिर कर रहे हैं। इसी तरह बुआ बनने पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्हों अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी और पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जताई है। इसके साथ ही वो आलिया और रणबीर को बधाई दी है।   अनुष्का शर्मा ने दी बधाई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इस खुशी के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई दी है। अनुष्का ने आलिया के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा पैरेंट्स बनने पर बहुत-बहुत बधाई।

कपिल शर्मा और करीना कपूर खान ने भी लुटाया प्यार

कपिल शर्मा ने भी रणबीर और आलिया को ढेर सारी बधाइयां दी हैं। उन्होंने लिखा- मम्मी-पापा को बधाई। ये ईश्वर का बेस्टेस्ट गिफ्ट है। लिटिल प्रिंसेस को ढेर सारा प्यार। भगवान आपकी ब्यूटीफुल फैमिली को आशीर्वाद दे। वहीं, करीना कपूर की इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने आलिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपना प्यार बरसाया है। वह आलिया की नन्ही परी से मिलने के लिए एक्साइटेड नजर आ रही हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा- मिनी' आलिया।'

कटरीना कैफ-कृति सैनॉन ने भी दी बधाई

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ और कृति सैनॉन ने भी आलिया भट्ट को इस खास मौके पर बधाई दी है। आलिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए दोनों ने लिखा- 'कॉन्ग्रेजुलेशन।'

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.