---विज्ञापन---

Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट की जिन्दगी में आई लाडली बेटी, मौसी शाहीन भट्ट हुईं भावुक, कहा- ‘मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं सकती’

Alia Bhatt Baby: कपूर और भट्ट परिवार के लिए आज यानी 6 नवंबर की तारीख सबसे खास बन गई है। क्योंकि आज ही आलिया भट्ट मम्मी और रणबीर कपूर पापा बने हैं। परिवार वालों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड आज खुशी से झूम रहा है। इस मौके पर आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर खूब […]

Alia Bhatt, Shaheen Bhatt
Alia Bhatt, Shaheen Bhatt

Alia Bhatt Baby: कपूर और भट्ट परिवार के लिए आज यानी 6 नवंबर की तारीख सबसे खास बन गई है। क्योंकि आज ही आलिया भट्ट मम्मी और रणबीर कपूर पापा बने हैं। परिवार वालों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड आज खुशी से झूम रहा है। इस मौके पर आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही है। वहीं अब नन्हीं परी (Alia Bhatt Baby) की नानी सोनी राजदान और मौसी शाहीन भट्ट यानी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

नानी ने जाहिर की अपनी खुशी

आलिया भट्ट आज बेटी (Alia Bhatt Baby) को जन्म दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जहिर की है। उन्होंने आलिया के मां बनने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ये बहुत खुशी का दिन है! इस अद्भुत तोहफे और आशीर्वाद के लिए जिंदगी का बहुत-बहुत आभार। सभी के प्यार व शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। हमारी खुशियां पूरी हो गईं।’ मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने लायन फैमिली की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। ऐसे में  सोनी राजदान ने अपनी बेटी के ही पोस्ट को रीपोस्ट किया है।

मौसी शाहीन भट्ट हुईं भावुक

मां बनीं आलिया भट्ट की तरह ही उनकी छोटी बहन शाहीन के लिए भी आज खुशी का पल है। वो बेहद ही भावुक हैं। उन्होंने आलिया के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मैं शायद कभी अपने आंसुओं को रोक नहीं सकती। हमारी नन्ही सी जान आखिरकार यहां है और इसी के साथ जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।’ उनके इस पोस्ट पर कई अन्य सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

5 साल तक किया था डेट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। कहा जाता है कि दोनों शादी करने से पहले एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। आलिया और रणबीर पर्दे पर भी धमाल मचा चुके है और इस जोड़ी को स्क्रीन पर भी पसंद किया गया। ये जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

First published on: Nov 06, 2022 05:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.