-विज्ञापन-

मदर्स डे पर आलिया भट्ट ने अपनी दोनों मांओं को किया विश, एक्ट्रेस का अंदाज छू गया फैंस का दिल

मुंबई। हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। मदर्स डे दुनिया भर में मां के प्यार के लिए एक खास दिन होता है, जिसे हर एक देश अलग-अलग तरीके से मनाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां के लिए प्यार जाहिर करते हुए उनके लिए अपने-अपने अंदाज में सरप्राइज प्लान करते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट् ने भी अपनी दोनों माओं के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो अपनी और रणबीर कपूर की मां के साथ फोटो खिंचवाती हुई नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान (Soni Razdan) और सासू मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की। वहीं आलिया ने दिल को छूने वाला एक कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस की शेयर की हुई इस सेल्फी में आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, यानी आलिया की सास नजर आ रही हैं।

वहीं फोटो में एक शख्स और भी मौजूद है। तस्वीर में आलिया, नीतू और सोनी काफी खुश दिख रही हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि ये फोटो आलिया भट्ट- रणबीर कपूर के किसी वेडिंग इवेंट की है। इसी के साथ फोटो के शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी प्यार मांएं। हैप्पी मदर्स डे… हर दिन, सभी दिन।’

आलिया भट्ट की नीतू और सोनी के साथ शेयर की गई ये प्यारी सी तस्वीर अब फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इन फोटोज पर खूब कमेंट किए और जमकर अपना प्यार लुटया। इसी के साथ कई फैंस ने तो आलिया को मदर्स डे भी विश किया।

Latest

Don't miss

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती...

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here