TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Alia Bhatt Delivery: पति रणबीर कपूर के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में जल्द ही बड़ी खुशी आने वाली है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डिलीवरी (Alia Bhatt Delivery) के लिए अस्पताल पहुंची हैं। उनके साथ पति रणबीर कपूर भी साथ हैं। जानकारी मिल रही है कि, आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म 20 से 30 नवंबर के […]

Alia Bhatt Delivery
Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में जल्द ही बड़ी खुशी आने वाली है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डिलीवरी (Alia Bhatt Delivery) के लिए अस्पताल पहुंची हैं। उनके साथ पति रणबीर कपूर भी साथ हैं। जानकारी मिल रही है कि, आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म 20 से 30 नवंबर के बीच में हो सकता है।

इस अस्पताल में होगी डिलीवरी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में होगी। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही इस अस्पताल को बुक कर लिया था। हाल ही में आलिया भट्ट ने दिवाली मनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। आपको बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। इस शादी में सभी रस्में भी निभाई गई थी।

एक साथ दोहरी खुशी का मनेगा जश्न

खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के बर्थडे के आसपास हो सकती है। शाहीन भट्ट का जन्मदिन 28 नवंबर को होता है और आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म 20 से 30 नवंबर के बीच होगा। ऐसे में कह सकते हैं किये इस बार कपूर खानदान और भट्ट परिवार में दोहरी खुशी का जश्न मनेगा।

5 साल तक डेट करने के बाद रचाई शादी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी हैं जिन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया जिसके बाद परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। आलिया और रणबीर पर्दे पर भी धमाल मचा चुके है और इस जोड़ी को स्क्रीन पर भी पसंद किया गया। ये जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.