Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनके नाम का डंका हर तरफ बज रहा हैं। हाल ही में आलिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं जिसमें पता चला है कि वो मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है, उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसके बारे में जानकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
वहीं अब उनकी एक बात चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने की बात कही थी। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि, 30 साल की उम्र में शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हूं लेकिन वो सभी को चौंका सकती हैं। राजी एक्ट्रेस आलिया (Alia Bhatt Statement) ने कहा था कि, ‘उन्हें हमेशा से विश्वास था कि बच्चों की वजह से उनकी शादी होगी। इसलिए जब उन्हें लगेगा कि वो अपने बच्चे पैदा करने के लिए तैयार है तो वो शादी कर लेंगी।’
हाल हीं में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारा बच्चा’। आलिया भट्ट के इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, समेत तमाम सेलेब्स ने इस कपल के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। शादी के करीब 2 महीने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।
बता दें, आलिया और रणबीर ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इंडस्ट्री के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे के साथ 14 अप्रैल को शादी रचाई। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएगी जिसे देखने का फैंस को काफी समय से इंतजार हैं।