TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Alia Bhatt Baby: नीतू कपूर बनीं दादी, खास अंदाज में जाहिर की खुशी

Alia Ranbir Baby: बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस आलियाभट्ट अब मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल पहुंची थी। इस खबर के बाद भट्ट और कपूर परिवार की खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों परिवारी काफी खुश हैं। […]

Nitu Kapoor, Alia Bhatt
Alia Ranbir Baby: बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस आलियाभट्ट अब मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल पहुंची थी। इस खबर के बाद भट्ट और कपूर परिवार की खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों परिवारी काफी खुश हैं। इस मौके पर दादी नीतू कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर किया है।

नीतू कपूर ने जाहिर की खुशी

नीतू कपूर भी दादी बनकर खूब खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर कर अपनी अपनी खुशी जाहिर किया है। बेटी के जन्म के बाद कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। आलिया और रणबीर कपूर को बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं।

खुशियों से झुमा बॉलीवुड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस खुशी के मौके पर सेलेब्स और फैंस से ढेर सारा प्यार और बधाइयां दे रहे हैं। सभी कपल के नन्हे बेबी को भी बहुत सारा प्यार और दुआएं दे रहे हैं। रणबीर-आलिया के बेबी के जन्म से कपूर और भट्ट परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड खुशियां मना रहा है। कपल के फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं।

बेबी की एक झलक पाने के लिए बेकरार लोग

आलिया भट्ट के मां बनने के बाद अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपूर खानदान की नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए बेताब हैं। लोग आलिया और रणबीर की क्यूट बेबी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। सभी खुशी के मारे झुम रहे हैं। लोगों के अंदर भरपुर एक्साइटमेंट है। आलिया और रणबीर दोनों के लिए ये पल काफी स्पेशल है। पैरेंट क्लब में शामिल होने की खुशी को रणबीर-आलिया सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे अपने बेबी के साथ अपने हर पल को यादगार बनाना चाहते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.