Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पहले बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी रहने वाली आलिया भट्ट ने समय निकालकर अपना बेबी शावर एन्जॉय किया है। एक्ट्रेस की गोद भराई पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज इस समय इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – Dussehra 2022: अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने भक्तों को परोसा भोजन, पंडाल में किया जमकर डांस
आलिया भट्ट के बेबी शावर में पहुंचे ये सितारे
आलिया भट्ट के बेबी शावर में आलिया की सास नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी ननद करिश्मा कपूर और दादी नीला देवी के अलावा बहन पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट ने शिरकत की। एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में पूरी हुई है। वायरल हुई तस्वीर में आलिया भट्ट येलो रंग के सलवार-सूट में बेहद हसीन लग रही हैं।
येलो सूट में बेहद हसीन लगीं आलिया भट्ट
फोटो में आलिया भट्ट येलो कलर के सूट के साथ हैवी जूलरी पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मेकअप को बिल्कुल न्यूड रखा है और गोल्डन चप्पल पहन, बालों को खोलकर अपना लुक कम्पलीट करती नजर आई हैं। इस वायरल तस्वीर में आलिया को अपनी बेस्टफ्रेंड्स आकांक्षा और अनुष्का के अलावा बहन शाहीन भट्ट संग पोज देते देखा जा रहा है। इससे पहले सितंबर में ये जानकारी थी कि आलिया के बेबी शावर में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। और इस पार्टी के लिए करीना कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा और कई अन्य सेलेब्स को निमंत्रित किया गया है।
यहाँ पढ़िए – Richa-Ali Dance Video: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने हाथों में हाथ थामे किया जमकर डांस, देखें वीडियो
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart Of Stone) से हॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें