Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Baby Name: अगर बेटी हुई तो आलिया भट्ट रखेंगी ये नाम, तीन साल पहले एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Alia Bhatt Baby Name: बॉलीवुड का फेमस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसका खुलासा एक खुद एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर करके किया था। इस खबर के बाद कपूर परिवार और भट्ट परिवार के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच खबर […]

Alia Bhatt Baby Name: बॉलीवुड का फेमस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसका खुलासा एक खुद एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर करके किया था। इस खबर के बाद कपूर परिवार और भट्ट परिवार के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच खबर है कि रणबीर कपूर ने अपने आने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करनी शुरू कर दी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि स्पेन में रणबीर ने बेबी के आने पहले ही उसके लिए खूब कपड़े खरीदे थे। वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद लोग अब इस सोच में पड़ गए हैं कि यह कपल अपने होने वाले बच्चे का क्या नाम रखेगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट ने यह पहले ही तय कर लिया है कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह उसका क्या नाम रखेंगी।

ये हम नहीं बोल रहे बल्कि आलिया भट्ट ने खुद इसका खुलासा साल 2019 में किया था। दरअसल, इन दिनों अपनी फिल्म गली बय को प्रमोट कर रही थी। उन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह सुपर डांसर सीजन 3 में आए थे। इस दौरान अदाकारा ने एक कंटेस्टेंट को अपने नाम की स्पेलिंग बताने के लिए कहा था।

और पढ़िए –  जब ऋषि कपूर ने पिता बनने को लेकर रणबीर को दी थी सलाह, होने वाले पोता-पोती पर कही थी ये बात

 

कंटेस्टेंट ने आलिया के नाम की स्पेलिंग ALMAA बताई थी। कंटेस्टेंट की यह बात सुनने के बाद अदाकारा ने यह कहा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह अपनी बेटी को अलमा नाम देंगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी दोस्त व एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मजेदार गेम्स खेलती दिख रही हैं।

 

और पढ़िए –  Trishala Dutt: बेहद खूबसूरत हैं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, शिमरी ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें

 

इसी गेम में आलिया ने खुलासा किया था कि, उन्हें एक नहीं दो बेबी बॉय चाहिए। आपको बता दें कि, आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को बांद्रा स्थित अपने आवास पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई थी। इस जोड़े ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब ये कपल पैरेंटहुड अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 28, 2022 12:52 PM