बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का हर कोई दीवाना है। ऐश की अदाओं ने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों को दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या राय बच्चन 44 साल की उम्र में भी अपने जलवों से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इंडिया में ऐश्वर्या पॉपुलर हैं ही लेकिन इसके ही इंटरनेशनल लेवल पर भी ऐश्वर्या आज सबके दिलों पर राज करती हैं। ऐश्वर्या हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या को कभी एक हॉलीवुड फिल्म ऑफर की गई थी औऱ वो भी ब्रैड पिट के साथ। जी हां, ऐश्वर्या को हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के अपोजिट फिल्म ऑफर हुई थी।
खबर के मुताबिक, 2004 की फिल्म 'ट्रॉय' में ब्रैड पिट के ऑपोजिट वाला रोल ऐश्वर्या को ऑफर किया गया था। लेकिन फिर ऐश्वर्या ने ये रोल नहीं किया था। इसके बाद ये फिल्म और ये ऑफर रोज बायर्न ने प्ले किया था। अब ऐश्वर्या ने ब्रैड पिट जैसे स्टार के साथ काम करने से क्यों मना किया था। इसकी वजह हम आपको बताते हैं।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या ने ब्रैट पिट के ऑपोजिट यह बड़ा रोल इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि इसमें उन्हें कुछ बेहद हॉट सीन्स फिल्माने थे। ये सीन लड़ाई के बीच ब्रैड पिट के साथ फिल्माए जाने थे जिनमें ऐश्वर्या खुद को कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं। इसीलिए ऐश ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। वैसे भी ऐश्वर्या ने अपने करियर में ज्यादा बोल्ड सीन्स वाली फिल्में नहीं की है। हालांकि फिल्म शब्द में ऐश्वर्या ने बोल्ड सीन्स जरूर दिए थे।
ALSO READ : देसी गर्ल प्रियंका ने किया अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान, जल्द होगा बड़ा धमाका !
वहीं हॉलीवुड की बात करें ब्रैड पिट की फिल्म ट्रॉय को छोड़ने के बाद वो द लास्ट लीजन, द पिंक पैंथर 2, द मिस्ट्रेस औफ स्पाइसेज, ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस जैसी बड़ी हॉलिवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस वक्त बॉलीवुड में ऐश्वर्या के पास कोई फिल्म नहीं है। वो अपनी बेटी पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि वो कुछ प्रोजेक्ट्स फाइनल कर रही हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वो अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में दिखने वाली हैं।