Ahaan Panday: सैयारा फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में लीड रोल में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आईं. यह दोनों ही कलाकारों की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा फिल्म साबित हुई. हालांकि हाल ही में अहान ने अपनी एक सर्जरी के बारे में खुलासा किया है. साथ ही ये बताया कि इसके कारण उन्हें बहुत तकलीफ का सामना भी करना पड़ा.

सैयारा के बाद अहान ने करवाई थी सर्जरी

हाल ही में Esquire India को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि सैयारा की रिलीज के तुरंत बाद उन्हें एक सर्जरी करानी पड़ी थी. उन्होंने कहा, " पिछले साल सैयारा की रिलीज के बाद मैंने एक सर्जरी करवाई थी. यह बहुत दर्दनाक सर्जरी में से एक है, जिसमें ठीक होने में सबसे ज्यादा समय लगता है." उन्होंने बताया कि कंधे पर चोट लगने के कारण उनकी जिम में ट्रेनिंग की क्षमता भी कम हो गई थी.

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने दी थी वॉर्निंग

अहान के डॉक्टर ने उन्हें वॉर्निंग दी थी कि सर्जरी के बाद उनका शरीर पहले जीरो पर चला जाएगा यानी कि पहले जैसा हो जाएगा. उन्हें बताया गया था कि कम समय में पहले जैसा शरीर कर पाना उनके लिए मुश्किल होगा. हालांकि उसके बाद भी अहान ने रिहैबिलेशन और ट्रेनिंग के जरिए खुद में बदलाव किया और लोगों को गलत साबित करते हुए अपनी बॉडी को भी बेहतर बनाया. बता दें कि अहान की कुछ साल पहले एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट के कारण कंधे में सब्लक्सेशन हो गया था. जिसके कारण उन्हें ट्रेनिंग लेने और फिटनेस गोल्स अचीव करने में मुश्किलें आ रही थी.

---विज्ञापन---

रिकवरी के हुई मुश्किलें

एक्टर ने रिकवरी को लेकर बताया कि, " यह अलग था, मैं चोटिल था. फिर हिल डुल नहीं पा रहा था. कुछ उठा नहीं पा रहा था और अब सब कुछ उठा पा रहा हूं. मुझे नहीं पता कि किसी ने इस बात पर ध्यान क्यों नहीं दिया."

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे अहान

काम को लेकर बात करें तो अहान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग 30 मार्च से मुंबई में करने वाले हैं, शुरुआती शूटिंग के बाद टीम 60 दिनों की शूटिंग के लिए यूके जाएगी. इस प्रोजेक्ट में उनके साथ शरवरी वाघ अहम भूमिका में नजर आएगी. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल कंफर्म नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे’, Bigg Boss 19 की Farrhana Bhatt खामेनेई की मौत पर हुईं भावुक, वीडियो देख भड़के लोग बोले-‘तो बुर्का क्यों..’