'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, फिल्म को दर्शकों से भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. जिसमें रणवीर सिंह से लेकर फिल्म के हर एक किरदार की जमकर तारीफ हो रही है. दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम और ट्रेड एक्सपर्ट्स तक, हर कोई उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करता नहीं थक रहा. फिल्म की शानदार कमाई और पॉजिटिव रिव्यूज ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है. कई लोग तो इसे रणवीर के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस तक बता रहे हैं.
अनुपम खेर ने की दिल से तारीफ
इसी बीच दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी रणवीर सिंह की जमकर सराहना की है. उन्होंने रणवीर की एक्टिंग को बेहद गहराई से समझते हुए, कहा कि उनकी परफॉर्मेंस दिल को छू लेने वाली है. अनुपम खेर ने लिखा, 'मैं एक्टिंग का टीचर हूं, और किसी को सलाम करने में मुझे समय लगता है, लेकिन तुम कमाल हो. तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज, अंदर का गुस्सा और दर्द… सब कुछ बेहद सच्चा लगा. कुछ सीन्स ने तो मुझे भावुक कर दिया.'
---विज्ञापन---
रणवीर सिंह ने जताया आभार
अनुपम खेर की इस खास तारीफ पर रणवीर सिंह ने भी दिल से उन्होंने कमेंट में लिखा, कि वो शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकते, और अनुपम खेर जैसे दिग्गज से ये सराहना मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है.
रणवीर ने लिखा, 'सर, आपकी तारीफ मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं आपकी कला से प्रेरित होकर बड़ा हुआ हूं. आपको प्रणाम.
---विज्ञापन---
अनुपम खेर का दिल छू लेने वाला जवाब
रणवीर के इस जवाब पर अनुपम खेर ने भी बेहद प्यारा रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, कि अब वो खुद रणवीर की एक्टिंग से इंस्पायर्ड हो रहे हैं. उनका ये जवाब फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और सोशल मीडिया पर ये बातचीत तेजी से वायरल हो रही है.
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्शन
रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर फैंस का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. लोग मान रहे हैं, कि उन्होंने अपने किरदार में पूरी तरह जान डाल दी है. उनकी बॉडी लैंग्वेज और इमोशन्स ने फिल्म को और खास बना दिया है.
बहरहाल, 'धुरंधर 2' सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के स्तर पर भी एक मजबूत छाप छोड़ रही है, और रणवीर सिंह की ये परफॉर्मेंस लंबे समय तक याद रखी जाएगी.