'धुरंधर 2' इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को जहां भारत समेत कई देशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान से इसका एक बिल्कुल उल्टा रिएक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी फैमिली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म को लेकर तीखी आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तानियों को नहीं पसंद आई फिल्म

दरअसल, पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगा हुआ है. ऐसे में वायरल वीडियो में नजर आ रही पाकिस्तानी फैमिली ने ये फिल्म यूके में देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे घटिया और थर्ड क्लास तक बता दिया.

---विज्ञापन---

वीडियो में परिवार के लोग कहते दिख रहे हैं, कि ये फिल्म सिर्फ भारत की मीडिया को खुश करने के लिए बनाई गई है. उनका मानना है, कि फिल्म का पहला पार्ट ज्यादा बेहतर था, और इस बार कहानी व प्रेजेंटेशन कमजोर लगे.

---विज्ञापन---

अक्षय खन्ना को किया मिस

इस रिएक्शन में सबसे दिलचस्प बात ये रही, कि परिवार ने अक्षय खन्ना को खासतौर पर याद किया. उनका कहना था, कि पहले पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने जान डाल दी थी, जिसकी कमी इस सीक्वल में साफ महसूस हुई.

इतना ही नहीं, वीडियो में मेजर इकबाल के डायलॉग्स का जिक्र करते हुए, कुछ तीखे बयान भी दिए गए, जिसने इस क्लिप को और ज्यादा वायरल बना दिया.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने इस पाकिस्तानी फैमिली को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उनके रिएक्शन को ओवररिएक्शन बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिए.

कमेंट सेक्शन में यूजर्स का कहना है, कि फिल्म को लेकर इस तरह के रिएक्शन सिर्फ पब्लिसिटी बढ़ाने का काम कर रहे है.

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा

एक तरफ जहां ये विवाद चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, और ये बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है. बहरहाल, फिल्म को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इतना तय है, कि 'धुरंधर 2' इस वक्त चर्चा के केंद्र में बनी हुई है.