Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

ट्रांस वुमन के बाद अब ऐसा रोल निभाएंगी वाणी कपूर, दिनेश विजन ने किया खुलासा

Vaani Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्मों में सबसे अलग किरदार निभाती हैं। वाणी कपूर (Vaani Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) में नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस की नई फिल्म के किरदार को लेकर बड़ा […]

Vaani Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्मों में सबसे अलग किरदार निभाती हैं। वाणी कपूर (Vaani Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) में नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस की नई फिल्म के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक वाणी कपूर (Vaani Kapoor), दिनेश विजन (Dinesh Vijan) की आगामी फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ में एक लोकप्रिय पॉर्न स्टार के हमशक्ल की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 2013 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी की ये पहली सोलो लीड फिल्म होगी।

और पढ़िएSaif Ali Khan: लंदन में फैमिली संग वेकेशन मना रही है करीना कपूर, पति सैफ उठा रहे हैं शॉपिंग बैग

इससे पहले एक्ट्रेस ने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में एक ट्रांस वुमन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खबरों की माने तो डायरेक्टर दिनेश विजन की इस फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी होगी, जिसका चेहरा एक फेमस पॉर्न स्टार से काफी मेल खाता है।

 

और पढ़िएइस खूबसूरत जगह मलाइका के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर, लेडी लव संग रवाना हुए एक्टर

 

ये एक अलग हटकर कहानी के साथ फिल्म होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ महत्वपूर्ण संदेश भी देगी। इस फिल्म में वाणी कपूर एक मजबूत, साहसी, प्रतिष्ठित महिला की भूमिका निभाएंगी जो समाज की रुढ़िवादी सोच के खिलाफ मोर्चा खोलती है।

आपको बता दें यशराज फिल्म्स के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने ‘वॉर’, ‘बेफिक्रे’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। ‘शमशेरा’ (Shamshera) में भी उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। 22 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वाणी एक नचनियां के किरदार में नजर आएंगी। वाणी ने बॉलीवुड में चुनिंदा फिल्मों में काम किया है लेकिन हर फिल्म में उनका चैलेंजिंग रोल देखने को मिला है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 22, 2022 12:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.