---विज्ञापन---

YO YO Honey Singh: तलाक के बाद इस हसीना के प्यार में कैद हुए हनी सिंह, वीडियो में देखें गर्लफ्रेंड की झलक

Honey Singh New Girlfriend: रैपर हनी सिंह (Honey Singh) बीते कुछ समय से अपने गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही रैपर ने अपनी पत्नी शालिनी सिंह से तलाक लिया है। इस खबर ने हनी के फैंस को तगड़ा झटका दिया था। वहीं अब हनी […]

YO YO Honey Singh: तलाक के बाद इस हसीना के प्यार में कैद हुए हनी सिंह, वीडियो में देखें गर्लफ्रेंड की झलक
YO YO Honey Singh: तलाक के बाद इस हसीना के प्यार में कैद हुए हनी सिंह, वीडियो में देखें गर्लफ्रेंड की झलक

Honey Singh New Girlfriend: रैपर हनी सिंह (Honey Singh) बीते कुछ समय से अपने गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही रैपर ने अपनी पत्नी शालिनी सिंह से तलाक लिया है। इस खबर ने हनी के फैंस को तगड़ा झटका दिया था। वहीं अब हनी सिंह का लेटेस्ट वीडियो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। इस क्लिप में रैपर अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) के साथ बांहों में बांहे डाल इवेंट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।

YO YO Honey Singh को फिर हुआ प्यार

हनी सिंह के वायरल वीडियो (YO YO Honey Singh Video) को देख ये कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। क्लिप में हनी सिंह अपनी लव पार्टनर टीना थडानी के साथ दिल्ली के एक इवेंट में ग्रैंड एंट्री लेते देखे जा रहे हैं। क्लिप में हनी पूरे समय टीना का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों को ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग करते देखा जा सकता है।

और पढ़िएMetro In Dino: सारा अली खान की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ऐलान, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

कब और कैसे प्यार चढ़ा परवान

यो यो हनी सिंह की कथित गर्लफ्रेंड टीना थडानी पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। हनी और टीना को हाल ही में पेरिस का ट्रिप गाने में एक साथ काम करते देखा गया था। इस गाने को रैपर और मिलिंद गाबा ने मिलकर गाया था। गाना 6 अक्टूबर को रिलीज हुआ और देखते ही देखते हिट हो गया। माना जा रहा है कि इसी सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हनी सिंह और टीना थडानी की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में कैद हो गए।

और पढ़िएVideo: आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद शुरू की एक्सरसाइज, यूजर बोले- वाह मॉमी!

शालिनी सिंह से 11 साल का रिश्ता किया खत्म

बता दें कि हनी सिंह ने इसी साल के सितंबर महीने में अपनी पत्नी शालिनी सिंह के साथ 11 साल का रिश्ता खत्म करते हुए तलाक ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा था। इसी के साथ उनपर अन्य महिलाओं से संबंध बनाने का भी आरोप लगा था जिसके बाद उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी लगाई थी। कहा जा रहा है कि, शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगी थी लेकिन दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये में समझौता हुआ।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 07, 2022 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.