Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

एक्सीडेंट के बाद दिखा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अवतार, फैंस के उड़े होश

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अपने फैशन सेंस से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपने फैन्स के साथ अक्सर ही पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पिक्चर्स […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अपने फैशन सेंस से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपने फैन्स के साथ अक्सर ही पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।

लेटेस्ट पिक्चर्स में मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ बोल्ड मेकअप और वेवी कर्ल्स के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह लुक ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक्सीडेंट के बाद अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने काम पर लौट गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों जब एक्ट्रेस एक फैशन इवेंट से वापस आ रही थीं तब उनका एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल मलाइका एक रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। सेट पर एक्ट्रेस की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।

 

First published on: Apr 27, 2022 12:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.