---विज्ञापन---

रणबीर-आलिया के बाद अब एक्टर सायरस साहुकार ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वारें

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और वीडियो जॉकी सायरस साहुकार (Cyrus Sahukaar) भी रणबीर-आलिया के बाद अब अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहारा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते दिन यानी 15 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और वीडियो जॉकी सायरस साहुकार (Cyrus Sahukaar) भी रणबीर-आलिया के बाद अब अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहारा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते दिन यानी 15 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों कपल पीछले छह साल से रिलेशनशिप में थे और 15 अप्रैल को सायरस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीने-मरने की कस्में खाकर उन्हें हमेशा के लिए आपना बना लिया। वीजे सायरस (VJ Cyrus) और वैशाली मलहारा की तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

 

वीजे सायरस और वैशाली मलहारा की शादी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों की भी महफिल देखने को मिली थी। उनकी शादी में समीर कोच्चर, कबीर खान, मिनी माथुर, साहिल सांघा और कई सेलेब्स शिरकत करते दिखाई दिए। वहीं सायरस साहुकार के दोस्तों ने उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। वहीं लोगों को इस शादी में एक चीज जो सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये थी कि सायरस खुद अपनी बारात में जमकर डांस कर रहे थे।

 

और पढ़िएआलिया भट्ट नहीं ये है रणबीर कपूर की पहली दुल्हन, वायरल हुई ये तस्वीर

 

 

शादी के इस खास मौके पर जहां सायरस साहुकार व्हाइट शेरवानी में दिखाई दिए तो वहीं उनकी पत्नी वैशाली लाल सुर्ख जोड़े में नजर आईं। इन शादी की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ये शादी कितनी रॉयल तरीके से की गई है। आपको बता दें कि वीजे सायरस साहुकार ने साल 2016 में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में वैशाली मलहारा के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि वैशाली से उनकी मुलाकात मुंबई में हुई है और उनकी लव स्टोरी प्योर वेजिटेरियर वर्सेज नॉन वेजिटेरियन है।

 

सायरस साहुकार ने अपने करियर में भी कई यादगार फिल्में दी है। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद सायरस ‘दिल्ली 6’, ‘आयशा’ और ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ जैसी कई धणाकेदार फिल्मों में नजर आए। इसी के साथ सायरस साहुकार कई रिएलिटी शो में भी बतौर होस्ट नजर आ जाते हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 16, 2022 06:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.