TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सलमान के बाद इस हीरो के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, जल्द ही इस फिल्म में आएंगी नज़र

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। फिल्म भारत में एक बार फिर से सलमान और प्रियंका की जोड़ी चमकने जा रही है। सलमान से बेहतर कमबैक पिगी चोप्स को आखिर किसके साथ मिलता। इस फिल्म की शूटिंग बस शुरू […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। फिल्म भारत में एक बार फिर से सलमान और प्रियंका की जोड़ी चमकने जा रही है। सलमान से बेहतर कमबैक पिगी चोप्स को आखिर किसके साथ मिलता। इस फिल्म की शूटिंग बस शुरू ही होने वाली है। हाल ही में प्रियंका भी न्यूयॉर्क से इंडिया वापस आ चुकी है। अब लीजिए इसी के चलते पिगी चोप्स के हाथों में एक औऱ फिल्म लग गई है। प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ फरहान अख्तर होंगे। ये फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड होगी। हाल ही में खुद प्रियंका ने इस खबर को कंफर्म किया है। दरअसल प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पिक्चर शेय़र की है। 

इस पिक्चर में वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट को दिखा रही है। इस स्क्रिप्ट पर लिखा है कि, द स्काई इज पिंक। इसके अलावा प्रियंका ने इस तस्वीर पर कैप्शन में लिखा है कि, और ये शुरू हुई तैयारियां..हिंदी फिल्म। बताया जा रहा है कि फिल्म में फरहान देसी गर्ल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अब कहीं इस फिल्म का नाम यही तो नहीं है। 

खबरें आ रही है कि फिल्म में प्रियंका और फरहान आय़शा के मां-बाप के रोल में होंगे। आयशा का रोल फिल्म में जायरा वसीम प्ले करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। वहीं इसके अलावा सलमान खान के साथ भारत के लिए भी प्रियंका तैयारियां शुरू कर रही है। फिल्म में सलमान के साथ साथ प्रियंका भी पांच अलग अलग रोल्स में दिखेंगी। फिल्म की कहानी 1947 से 2000 तक दिखाई जाएगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.