चंद्रयान-3 और सूर्य मिशन से जुड़ी जानकारी में है दिलचस्पी, ये फिल्में पैदा करेंगी दोगुना रोमांच

Bollywood Films Based on Space: लोगों के अंदर अंतरिक्ष को लेकर जानने की इच्छा बढ़ गई है। बताते हैं उन फिल्मों के बारे जो आपको जरूर देखनी चाहिए

Bollywood Films Based on Space: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बाद इतिहास रचते हुए शनिवार यानी की आज 2 सितंबर को अपना दूसरा बड़ा सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में लोगों के अंदर अंतरिक्ष को लेकर और जानने की इच्छा बढ़ गई है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

फिल्मों से समझ आएगा चंद्रयान-3 और सूर्य मिशन

हम आपको जिन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं उससे आप चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) के बारे में ज्यादा अच्छे से जान पाएंगे। आज हम आपको जिन फिल्मों के बारे में बातने जा रहे हैं उनमें आर माधवन (R Madhavan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल 2 की एक्ट्रेस फिर दिखी ‘Night Manager’ के साथ, गोवा से वापस लौटते हुए स्पाट

- विज्ञापन -

मिशन मंगल (Mission Mangal)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी स्पेश मिशन पर बेस्ड फिल्म में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसी की महिला कलाकार नजर आई थीं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect)

आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ साल 2022 में रिलीज हुई थी, जो ISRO साइंटिस्ट नंबी नारायणन (Nambi Narayanan) की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म में नंबी का किरदार माधवन ने निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)

रॉकेट बॉयज (Rocket Boys) एक वेब सीरीज ये साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज की कहानी साइंटिस्ट डॉ. होमी भाभा (Dr. Homi Bhabha) और डॉ. विक्रम साराभाई (Dr. Vikram Sarabhai) पर आधारित है। इस सीरीज को अब आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

अंतरिक्षम 9000 kmph (Antariksham 9000KMPH)

वरुण तेज (Varun Tej) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की फिल्म ‘अंतरिक्षम 9000 kmph’ साल 2018 में रिलीज हुई थीं। फिल्म में वरुण ने एक रिटायर्ड साइंटिस्ट का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मिशन ओवर मार्स (Mission Over Mars)

मिशन ओवर मार्स (Mission Over Mars) एक वेब सीरीज है। ये सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी कई महिला साइंटिस्ट की कहानी को दिखाती है। इस सीरीज में साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) और मोना सिंह (Mona Singh) जैसी कलाकार हैं। इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

Don't miss

हर सेलेब को अपनी उंगलियों पर नचाते हैं मनीष मल्होत्रा , ऐसे की थी करियर की शुरुआत

Manish Malhotra Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डिजाइनजर मनीष...

मंडे टेस्ट में ‘एनिमल’ ने मचाया कोहराम, चौथे दिन भी दबदबा बरकरार, कमाई हुई छप्पर फाड़

Animal Day 4 Box Office Collection: लाखों हसीनाओं के दिलों की धड़कन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रोमांटिक रोल्स तो फैंस का दिल जीतते...

हर सेलेब को अपनी उंगलियों पर नचाते हैं मनीष मल्होत्रा , ऐसे की थी करियर की शुरुआत

Manish Malhotra Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डिजाइनजर मनीष मल्होत्रा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर आइए डालते...

पवन सिंह की पत्नी के बयान ने मचा दी खलबली, अक्षरा सिंह की प्रेग्नेंसी का किया खुलासा!

Pawan Singh-Akshara Singh: भोजपरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी पत्नी ज्योति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version