Aaradhya Bachchan B’day Bash: अभिषेक-ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, सितारों का लगा जमावड़ा
Aaradhya Bachchan B'day Bash
Aaradhya Bachchan B'day Bash: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का 16 नवंबर को जन्मदिन था जिसके बाद उन्होंने अपने घर बेटी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत कर आराध्या को बर्थडे की बधाई दी और उनपर प्यार लुटाया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। आप भी देखिए।
जेनेलिया डिसूजा
आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) भी पहुंची। इन वीडियोज को योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि जेनेलिया अपने बच्चों के साथ पार्टी में पहुंची हैं। वहीं जैसे ही वो पार्टी से लौटतीं हैं, उसी दौरान उन्हें पैपराजी कैमरे में कैद कर लेते हैं जिसके बाद वो बच्चों के साथ फोटो क्लीक करवाती हैं। वहीं ऐश्वर्या उन्हें घर के बाहर तक छोड़ने भी आती हैं।
सोनाली बेंद्रे
आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) भी पहुंची। सोनाली बेंद्रे ने आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी और खूब प्यार लुटाया। सोनाली बेंद्रे बेहद ही कुल लूक में नजर आई और उन्होंने अपनी सादगी से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। इन वीडियोज को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं।
वृंदा राय
आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन की मां और आराध्या की नानी वृंदा राय (Brindya Rai) भी पहुंची। नानी ने आराध्या को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया जिसके बाद वो अपने घर चली गई। आप देख सकते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें कार में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं और वो दोनों पर खूब प्यार लुटा रही हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वो मां को इशारों में कह रही हैं कि पहुंचकर फोन कर देना। आराध्या बच्चन मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। आराध्या बच्चन अभी छोटी हैं लेकिन वो फैंस की फेवरेट हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.