Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

44 साल की ऐश्वर्या अब भी हैं सुपर स्टार, टाइम मैगजीन के कवर पर आ चुकी हैं बच्चन बहू

  ऐश्वर्या राय बच्चन 44 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। ऐश्वर्या इन दिनों फिल्म फन्ने खां में काम कर रही हैं। देखा जाए तो तमाम बड़े सितारों में सबसे ऊपर है बच्चन बहू ऐश्वर्या का नाम। विदेशों में सबसे मशहूर भारतीय है ऐश्वर्या और यही वजह […]

 

ऐश्वर्या राय बच्चन 44 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। ऐश्वर्या इन दिनों फिल्म फन्ने खां में काम कर रही हैं। देखा जाए तो तमाम बड़े सितारों में सबसे ऊपर है बच्चन बहू ऐश्वर्या का नाम। विदेशों में सबसे मशहूर भारतीय है ऐश्वर्या और यही वजह है कि वो पिछले 15 सालों से जाने माने विदेशी ब्रान्ड की घड़ी को प्रमोट कर रही हैं। भारत के ऐड बाजार में जिस तरह ऐश्वर्या दमक रही है उसी तरह विदेशों में भी उनकी धूम है।
 


 
 कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल ऐश्वर्या लॉरियल की ब्रान्ड अंबेस्डर बनकर पहुंचती रही है। पिछले 17 सालों से ऐश्वर्या का भारतीय हुस्न कान में चमक रहा है और वो लॉरियल की बेहद लॉयल पहचान हैं।  भारत में ऐश के नाम के साथ जुड़ा है ल़ॉरियल ब्रान्ड। ऐश इस ब्रान्ड की पहचान है और उन्होंने लॉरियल को हर खास और आम लड़की तक पहुंचाया है
   
 ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड बनते ही विदेशो में मशहूर हो गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फेमस भी। बॉलीवुड की कोई भी हसीना ऐश की प्रसिद्धि का पीछा नहीं कर सकती। दुनिया भर में ऐश अपने रूप का डंका बजा चुकी हैं । ऐश तो दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन टाइम के कवर पर मचा चुकी है तहलका।  

ऐश टाइम मैगजीन की शोभा बन चुकी हैं। इंटरनेशनल नेम और फेम में ऐश सभी हीरोइनों के मुकाबले हमेशा अव्वल रही….बिग बी के बाद वो बॉलीवुड की दूसरी ऐसी हस्ति हैं जिसके मोम की मूरत तुसाड म्यूजियम में लगी। बॉलीवुड के नामचीन  सितारे…शाहरूख और सलमान ऐश के  काफी तुसॉड्स म्यूजियम पहुंचे।    

 
 
 ऐश्वर्या ने बॉलीवुड फिल्मों में  ही नहीं हॉलीवुड में भी पहचान बनाई।  ब्राइड एंड प्रीज्येडेस, मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइस,  प्रोवोक्ड, पिंक पैंथर टू और द लास्ट लीजिन में वो अपनी अदायगी दिखा चुकी है
 
 

First published on: Jun 01, 2018 03:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.