-विज्ञापन-

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर के फोन पर दिखाई दी श्रीदेवी की फोटो, एक बार फिर फैंस हो गए इमोशनल

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस को हमेशा ही मीडिया में लाइमलाइट पाते हुए देखा गया है।

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस को हमेशा ही मीडिया में लाइमलाइट पाते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक काफी सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर जाह्नवी कपूर की चर्चा हो रही है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के फोन पर उनकी मां और दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी का वॉलपेपर देखा गया। जिसके बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए।

एक्ट्रेस श्रीदेवी का हो चुका है निधन (Janhvi Kapoor)

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ श्रीदेवी की बड़ी बेटी भी हैं। कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो चुका है। उनकी मौत से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक को गहरा सदमा लगा था। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ ही साथ उनकी दोनों बेटियां भी गहरे सदमें में थीं। आज इतने सालों के बाद भी लोगों के जेहन में श्रीदेवी की यादें बसी हुई हैं। उनकी फैमिली अभी भी उन्हें बेहद मिस करती है। इसका एक सबूत हाल ही में देखने को मिला।

जाह्नवी के फोन पर थी श्रीदेवी की फोटो

ये सभी जानते हैं कि जाह्नवी कपूर अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बहुत करीब थीं। दोनों में काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग थी। उन्होंने कई मौकों पर और अपने ज्यादातर इंटरव्यू के दौरान मां श्रीदेवी के बारे में बात की है। हाल ही में जब मिली एक्ट्रेस को पैपराजी ने देखा तो उनके फोन के वॉलपेपर पर उनकी दिवंगत मां के लिए प्यार साफ नजर आया।

इमोशनल हुए फैंस

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को बीती रात शहर में स्पॉट किया गया था। वहीं अपनी कार में बैठते हुए एक्ट्रेस ने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया और इसी के साथ उनके फोन के वॉलपेपर पर श्रीदेवी के साथ उनकी फोटो नजर आईं। ये फोटो जाह्नवी (Janhvi Kapoor) के बचपन की लग रही थी जिसमें दिवंगत एक्ट्रेस अपनी प्यारी बेटी को गोद में लिए हुए थीं। अब जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहा है। एक  फैन ने लिखा, “ मां बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है जो मां के जाने के बाद भी बना रहता है। लव यू मां।”

Latest

Don't miss

मत चूकिए मौका! महज 4000 रुपये में घर लेकर आएं Honda Activa 6G, 48 kmpl की है माइलेज

Honda Activa 6G: होंडा एक्टिवा 6जी सालों से लोगों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। इसमें सभी एडवांस तकनीक के साथ जानदार सेफ्टी...

Samsung Galaxy M33 5G: सैमसंग के 6000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर, यहां से जल्द करें ऑर्डर

Samsung Galaxy M33 5G Offer: सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने गैलेक्सी M33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लेकिन अब...

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तहलका मचा रही यह कार, सिंगल चार्ज पर देती है 230 km की रेंज, कीमत भी 8 लाख से कम!

MG Comet EV: इलेक्ट्रिक कार आजकल सभी की फेवरेट सूची में है। आए दिन दिग्गज कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रॉडक्ट लॉन्च...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here