TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सुनाई बेटी मालती मैरी की आवाज, पार्क में मस्ती करती नजर आईं मां-बेटी

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सुर्खियों में रहना आम बात है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशन लाइफ के चलते एक्ट्रेस काफी सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दे जाती हैं। सिटाडेल (Citadel) एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हुए देखा गया है। फैंस […]

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सुर्खियों में रहना आम बात है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशन लाइफ के चलते एक्ट्रेस काफी सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दे जाती हैं। सिटाडेल (Citadel) एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हुए देखा गया है। फैंस हर बार उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जो फैंस का दिल जीत रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो (Priyanka Chopra)

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मेरी (Malti Marie) को लेकर पार्क में वॉक पर निकली हुई हैं। इस वीडियो में मालती मैरी (Malti Marie) अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ पार्क में घूमती हुईं नजर आ रही हैं। मालती मैरी इस वीडियो में बेबी स्ट्रॉलर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और प्रियंका चोपड़ा उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं।

पार्क में घूम रही हैं मालती मैरी 

इस वीडियो की सबसे खास बात है मालती मैरी (Malti Marie) की आवाज। वो पार्क में घूमते हुए बहुत खुश नजर आ रही हैं। मालती मैरी का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सिटाडेल में आईं थी नजर

ये तो हो गई पर्सनल लाइफ की बात। वहीं बात करें एक्ट्रेस के वर्क की तो हाल ही में उनके मोस्ट अवेडेट सीरीज सिटाडेल (Citadel) रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज विदेशों से साथ-साथ इंडिया में भी काफी फेमस हो रही है। अभी हाल ही में अपने सीरीज सिटाडेल (Citadel) के प्रमोशन के लिए इंडिया आई थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ नजर आईं थी। ये पहली बार था जब एक्ट्रेस अपनी बेटी को लेकर इंडिया आईं थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को लेकर मंदिर भी गई थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.