TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

10 साल छोटे एक्टर संग इश्क फरमा रहीं Hrithik की एक्स वाइफ Sussanne, संजय खान से है गहरा कनेक्शन

Sussanne Khan: सुजैन खान आज यानी 26 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुजैन (Sussanne Khan) एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं। सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने वाली सुजैन अक्सरलाइमलाइट में छाई रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा उन्हें […]

Sussanne Khan: सुजैन खान आज यानी 26 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुजैन (Sussanne Khan) एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं। सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने वाली सुजैन अक्सरलाइमलाइट में छाई रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है। सुजैन भले ही अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बॉलीवुड से गहरा नाता

सुजैन खान का जन्म 26 अक्तूबर 1978 को मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। उनकी मां का नाम जरीन खान है। सुजैन के भाई जायद खान भी बॉलीवुड फिल्मों में किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं, सुजैन की शादी भी बॉलीवुड घराने में हुई। गौरतलब है कि सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन खुद सुपरस्टार हैं और उनके पिता राकेश रोशन भी मशहूर एक्टर रहे हैं।

इंटीरियर डिजाइनर हैं सुजैन

सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। अभिनेत्री न होने के बावजूद वह अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। इसके बाद सुजैन खान ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया था।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं

सुजैन खान अपनी निजी जिदंगी की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते और तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने करीब चार वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आने लगी थीं। इन दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। सुजैन इन दिनों एक्टर, मॉडल अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में दोनों साथ शिरकत करते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- कभी वैनिटी तो कभी कपड़ों को लेकर सेट पर भड़के Mohsin Khan, कंट्रोवर्सी से है एक्टर का पुराना नाता

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.