TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

पिता की इन हरकतों से नफरत करते थे Jaaved Jaffrey, कभी नहीं किया Jagdeep के नाम का इस्तेमाल

Jaaved Jaffrey Birthday: बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 December 1963 को मल्लीवाला में हुआ था। जावेद ने अपने 37 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। एक्टर का किरदार किसी भी फिल्म में जान डाल देता है। वहीं उनके पिता भी जाने माने […]

Image Credit : Google
Jaaved Jaffrey Birthday: बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 December 1963 को मल्लीवाला में हुआ था। जावेद ने अपने 37 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। एक्टर का किरदार किसी भी फिल्म में जान डाल देता है। वहीं उनके पिता भी जाने माने एक्टर रहे हैं। एक्टर ने कभी भी अपने पिता जगदीप जाफरी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि पिता के साथ उनके अच्छे रिश्ते नहीं थे। पिता के शराब पीने और जुआ खेलने की आदत ने जावेद को उनसे दूर कर दिया था। चलिए एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बाते। यह भी पढ़ें : भगवान राम से की PM मोदी की तुलना, ट्रोलर्स के निशाने पर Kangana, पलटवार में बोली एक्ट्रेस- आप भी कर दो…

शो आवाज देकर खूब नाम कमाया (Jaaved Jaffrey Birthday)

आपको बता दें कि जावेद जाफरी ने अपने फिल्मी करियर के लिए काफी मेहनत की है। वहीं एक्टर ने मिक्की माउस, डॉन कार्नेज जैसे कार्टून में भी अपनी आवाज देकर खूब नाम कमाया है। इसके साथ ही जापानी शो ताकेशी करसल शो में भी जावेद की आवाज को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा एक्टर अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर रियलिटी डांस शो बूगी वूगी का भी हिस्सा रहे हैं। करियर के मामले में उन्होंने काफी तरक्की की और खूब नाम कमाया। इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी। जावेद ने अपने नावेद और रवि भेल के साथ शो बूगी वूगी को जज किया, जिसने उन्हें बहुत लोकप्रिय बना दिया।

राजनाथ सिंह से हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि, जावेद ने 1989 में जेबा बख्तियार से शादी की, लेकिन उनकी शादी महज एक साल के अंदर ही टूट गई थी। दोनों एक साल के बाद 1990 में अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने दोबारा 1991 में में हबीबा जाफरी से शादी करके लोगों को हैरान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में अपने राजनीती करियर की शुरुआत की और वो आम आदमी पार्टी से जुड़े। लोकसभा चुनाव में उन्होंने लखनऊ सीट पर भी इसी पार्टी से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनका फिल्मी करियर खत्म नहीं हुआ लेकिन राजनीती में उनका सिक्का नहीं चला।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.