Badshah Birthday: बॉलीवुड के जाने माने रैपर बादशाह आज यानी 19 नवंबर को अपना जन्मदिन (Badshah Birthday ) मना रहे हैं। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बादशाह का सपना रैपर बनना बिल्कुल नहीं था। हर आम बच्चे की तरह ही उन्होंने भी एक ख्वाब देखा था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी की थी। बादशाह अपने इस सपने को पूरा करने में इतना मशगूल हो गए थे कि कोई भी लड़की उनसे बात तक नहीं करती थी।
यह भी पढ़ें- 15 छोटे साल मॉडल को किया डेट, 24 वर्ष की उम्र में बिना शादी बनीं मां, कुछ ऐसा रहा मिस यूनिवर्स का सफर
IAS अफसर बनने का देखा सपना (Badshah Birthday )
अपने एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने इस बात का खुलासा किया था कि वो IAS ऑफिस बनना चाहते थे। अपने इस सपने को सच करने के लिए सिंगर जी तोड़ मेहनत करते थे। वो क्लास में शांत बैठे रहते थे। बादशाह पढ़ाई में अव्वल थे। वो हर कक्षा टॉप किया करते थे। यही कारण था कि वो किसी भी लड़की से बात नहीं करते थे। मगर दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने अपनी मन पसंद लड़की से शादी की।
शाहरुख खान से प्रभावित होकर बदला नाम
जी हां, संगीत की दुनिया में बादशाह के नाम से अपना जलवा बिखेरने वाले सिंगर का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बादशाह रख लिया था। उन्होंने अपना यह नाम बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से प्रभावती होकर रखा है। किंग खान के बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है।