Bigg Boss 18: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। बीते एपिसोड में तो दिग्विजय राठी, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। वहीं घर में इतने बवाल के बाद कंटेस्टेंट्स और फैंस को वीकेंड का वार का इंतजार है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें सलमान खान की जगह फराह खान शो को होस्ट करती दिखाई दीं। वहीं घरवालों की भी जमकर क्लास लगाती नजर आईं। आइए आपको बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है?

फराह ने घरवालों की लगाई क्लास

शो के नए प्रोमो में फराह खान एक-एक कर सभी घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। सबसे पहले फराह तजिंदर बग्गा को कटघरे में बुलाती हैं और पूछती हैं कि क्या आपके मामाजी पीएमओ में टॉयलेट साफ करते हैं। बग्गा ना करते हैं। इसके बाद फराह ईशा को कहती हैं कि अगर करण ने तुम्हें ये बोला होता तो पूरा घर चढ़ जाता। वहीं बाकी के घरवाले भी ये सुनकर चुप हो जाते हैं। यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार दिखीं Deepika Padukone, दिलजीत के कॉन्सर्ट में मस्त होकर झूमी एक्ट्रेस

सिद्धार्थ शुक्ला से की करण की तुलना

वहीं आगे फराह करणवीर मेहरा की बात करती हैं। वह कहती हैं कि पूरा घर करण के खिलाफ हो गया है। बिग बॉस का शो करणवीर मेहरा का शो बन गया है। हर कोई उन्हें हेट कर रहा है। इससे पहले मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ऐसा होता देखा था और वह बिग बॉस का विनर बन गया था। फराह ने करण की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी।

रजत को दी वॉर्निंग

फराह ने इसके बाद रजत दलाल को कटघरे में बुलाकर खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रजत क्या आपने लड़कियों की सेफ्टी का जिम्मा ले रखा है? वहीं इस पर रजत कहते हैं कि घरवालों ने ये सिखाया है। इस पर फराह कहती हैं कि क्या बाकी के घरवालों को कुछ नहीं सिखाया उनके परिवार वालों ने? इसके बाद फराह लड़कियों से पूछती हैं कि क्या आपको अपनी सुरक्षा के लिए रजत की मदद चाहिए। इस पर लड़कियां मना कर देती हैं। वहीं फराह ने रजत को वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर एक और बार आप घर में फिजिकल हुए तो मैं आपको घर से बाहर निकाल दूंगी। यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: कमाई में गिरावट पर पुष्पा 2 ने तोड़े रिकार्ड