Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे घर में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन घर में टाइम गॉड का दावेदार बनने के लिए टास्क हुआ। इस टास्क में 7 कंटेस्टेंट्स नए टाइम गॉड बनने के दावेदार बन गए हैं। वहीं घर का माहौल लाइट करने के लिए घर में मशहूर कॉमेडियन गौरव कपूर की एंट्री हुई। गौरव ने घरवालों को मस्ती का डोज दिया। साथ ही हंसी मजाक में चुम दरांग और करणवीर मेहरा के कंबल कांड के बारे में भी बात छेड़ दी। जिसे सुन चुम शरमा गईं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

चुम और करण की नजदीकियां

घर में चुम और करण की बॉन्डिंग के बारे में तो हर कोई जानता ही होगा। दोनों के बीच अक्सर नजदीकियां देखने को मिलती हैं। घर में दोनों के बीच फूल खिलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने चुम से इस रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम सिर्फ दोस्त हैं और 10 साल से वह किसी के साथ रिश्ते में थीं। पहले वह बाहर जाकर उनसे मिलेंगी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का नया ‘किंग’ बना ये कंटेस्टेंट, करण-अविनाश लगाते रह गए दिमाग

क्या था कंबल कांड?

वहीं इसी बीच चुम और करण की एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया। इस वीडियो में दोनों एक कंबल में साथ बैठे थे। उनके सामने बेंच पर शिल्पा और श्रुतिका भी बैठे थे। इस बीच चुम और करण के फेस एक्सप्रेशन एकदम चेंज होते दिखे। जिस पर श्रुतिका और शिल्पा भी हंसने लगती हैं और कहती हैं कि कुछ तो हुआ है दोनों के एक्सप्रेशन एकदम से बदल गए। वहीं वीकेंड का वार में भी शो के होस्ट सलमान खान ने इस बात के मजे लिए थे।

मशहूर कॉमेडियन ने लिए चुम और करण के मजे

अब कॉमेडियन गौरव कपूर ने भी इस बात का जिक्र करते हुए मजे लिए। गौरव कहते हैं कि हमने बाकी सीजन देखें हैं तो उनमें कपल जल्दी बन जाते हैं एक माहौल बन जाता है। इस पर करणवीर कहते हैं कि यहां कैमरे ज्यादा हैं। इस पर गौरव कहते हैं कि कैमरे से फर्क ही नहीं पड़ रहा भाई आपने तो कंबल लगा दिया था। इसके बाद सभी घरवाले हंसते नजर आते हैं। साथ ही चुम भी शरमाते हुए दिखाई देती हैं। इसके बाद गौरव कहते हैं कि करण भाई की कंबल कुटाई हुई है। साथ ही शिल्पा और श्रुतिका पर इशारा करते हुए कहते हैं कि जिन दो लोगों ने देखा है उन्हें काफी अच्छे से पता है। यह भी पढ़ें: कंफर्म! Laughter Chef season 2 में लौटेगा ये स्टार कपल, 9 नए कंटेस्टेंट भी रिवील