---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Promo: प्रियंका ने दिया शालीन भनोट का साथ, अर्चना से टूटी दोस्ती

Bigg Boss 16 Latest Promo: सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ देशभर में पसंद किया जा रहा है। यह शो अपने गुजरते दिनों के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है। शो के सारे कंटेस्टेंट्स फॉर्म में नजर आ रहें हैं, जिनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। अर्चना […]

Bigg Boss 16 Latest Promo
Bigg Boss 16 Latest Promo

Bigg Boss 16 Latest Promo: सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ देशभर में पसंद किया जा रहा है। यह शो अपने गुजरते दिनों के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है। शो के सारे कंटेस्टेंट्स फॉर्म में नजर आ रहें हैं, जिनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है।

अर्चना के बदले तेवर

आपको बता दें कि बीते रविवार को शो में अर्चना गौतम (Archana Gautam) की फिर से एंट्री हुई है। अर्चना की एंट्री से कई कंटेस्टेंट्स नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं शो में वापसी के बाद अर्चना के भी तेवर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अर्चना गौतम के तेवर बिल्कुल भी नहीं बदले हैं।

अर्चना और प्रियंका की दोस्ती में आई दरार

प्रोमो में अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि “आर्चना और प्रियंका किचन में हैं, जहां अर्चना प्रियंका को काम देने लगीं। इसपर उड़ारियां फेम प्रियंका ने जवाब दिया कि “आप मुझे मत बताओ कि मुझे क्या करना है, और क्या नहीं। इसके बाद अर्चना गौतम ने प्रियंका को बोलीं कि,“मां-बाप ने नहीं सिखाया क्या कि खाना कैसे बनाना है। आर्चाना की इस बात से प्रियंका का पारा हाई हो जाता है। वहीं अकिंत भी अर्चना को तमीज से बात करने की नसीहत देने लगें।

आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स

फैंस की उत्सुकता बढ़ाना के लिए कलरस टीवी ने एक और प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस शो के अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि नॉमिनेशन टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें प्रियंका कहती हैं कि “यहां पर सब अपनी-अपनी गेम खेल रहे और अब मैं भी अपनी गेम खेलूंगी। फिर प्रियंका नॉमिनेशन टास्क में शालीन के साइड लेते हुए नजर आ रही हैं। जिसे देखकर सौंदर्य शर्मा प्रियंका को कहती हैं, “मुझे नहीं पता था कि वो सामने से दोस्ती कर रहीं है और पीछे से खंजर खोप रही हैं।

इस प्रोमो के बाद ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में शो और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है। किसी की टीम तो किसी की दोस्ती टूटती हुई नजर आने वाली है।

First published on: Nov 15, 2022 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.