---विज्ञापन---

Watch: विक्रांत सिंह के साथ इस अंदाज में नजर आईं मोनालिसा, फैंस बोले जोड़ी नंबर वन

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। पति के साथ मोनालिसा ने रोमांटिक सॉन्ग पर एक रील शेयर किया है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।फैंस को एक्ट्रेस की विक्रांत सिंह के साथ केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति संग एक रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। इस शो का नाम है ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi)। आपको बता दें कि एक रियलिटी शो हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटी कपल्स नजर आ रहे हैं। इस शो में मोनालिसा (Monalisa) भी अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) संग दिखाई दे रही है।

फैंस को पहली बार मोनालिसा और विक्रांत की लव स्टोरी जानने का मौका मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा की तरह ही विक्रांत सिंह भी भोजपुरी के मंझे हुए कलाकर हैं।दोनों स्टार्स ने बिग बॉस के घर में शादी रचाई थी। बिग बॉस के बाद मोनालिसा की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के आलावा कई टीवी शोज में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

First published on: Apr 22, 2022 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.