Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर निरहुआ के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है।
और पढ़िए –IN PICS: भोजपुरी इंडस्ट्री की ये हैं सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस, अक्षरा सिंह को पछाड़ कर बनी नंबर वन
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन और तब्बू पर फिल्माए गए सॉन्ग ‘राह में उनसे मुलाकात’ पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि निरहुआ, आम्रपाली दुबे, एक दूसरे के बांहों में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी स्टार्स ने आपस में ड्रेस की ट्विनिंग की हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। फैन्स को इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
हमेशा की तरह एक बार फिर यह जोड़ी अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैन्स का दिल जीत रहे हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का डंका बजता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसन्द की जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से की थी।
आम्रपाली और निरहुआ के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों स्टार्स आने वाली फिल्म ‘आई मिलन की रात’ में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें