---विज्ञापन---

Viral Video: नीलम गिरी को लगी ठंड, राजा जी को बोलीं- ‘लागल बा सर्दी’

Viral Video: एक्सप्रेशन क्वीन नीलम गिरी हमेशा ही अपनी अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने काम को लेकर भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें, नीलम गिरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 22, 2022 10:59
Share :
नीलम गिरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Viral Video: एक्सप्रेशन क्वीन नीलम गिरी हमेशा ही अपनी अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने काम को लेकर भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें, नीलम गिरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

Neelam Giri ने बरपाया कहर

नीलम गिरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने व्हाइट कुर्ती पहनी हैं जिसमें वो कहर बरपा रही हैं। साथ ही उनकी अदाओं ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ‘लागल बा सर्दी राजा हो’ (Lagal Ba Sardi Raja Ho) पर डांस कर रही हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को पिया से काफी शिकायते हैं। साथ ही गाना इतना मजेदार है कि फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

वायरल वीडियो को शेयर कर नीलम गिरी ने कैप्शन में इमोजी शेयर की है। वीडियो पर अभी तक 59,926 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘बवाल’ तो वहीं कई लोगों ने फायर और हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको बता दें, नीलम गिरी की हर वीडियो अपलोड होते ही सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है।

First published on: Nov 22, 2022 10:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.