Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी के ठूमके देख फैंस में मची खलबली, गाने को मिले इतने व्यूज

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर का एक और धमाकेदार सॉन्ग ‘नथुनिया’ (Nathuniya) 2 मई को रिलीज हो चुका है। बता दें कि गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: May 7, 2022 17:32
Share :

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर का एक और धमाकेदार सॉन्ग ‘नथुनिया’ (Nathuniya) 2 मई को रिलीज हो चुका है। बता दें कि गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक इस वीडियो को 12,090,866 व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इस पर अब तक 384 हजार लाइक्स भी आ चुके हैं। इस वीडियो में अर्शिया अर्शी के ठूमके को देख फैंस भी झूमने पर मजबूर हो गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि नथुनिया गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इस गाने का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। इस गाने में खेसारी लाल और अर्शियां अर्शी की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही सुपरस्टार खेसारी लाल एक्ट्रेस संग खूब रोमांस करते भी दिख रहे हैं। बरहाल, बीते कुछ सालों में खेसारी लाल ने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमा लिया है। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उनके आए हुए गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं।

First published on: May 07, 2022 05:32 PM