Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: काजल राघवानी की बोल्ड अदाओं पर फिसले खेसारी लाल, रोमांस देख फैंस हुए हैरान

hojpuri Hot Romantic Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये गाना ‘सरसों के सगिया ताजा’ इस समय फैंस के दिलों की धड़कनों को तेज कर रहा है। बता दें कि खेसारी लाल और […]

hojpuri Hot Romantic Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये गाना ‘सरसों के सगिया ताजा’ इस समय फैंस के दिलों की धड़कनों को तेज कर रहा है। बता दें कि खेसारी लाल और काजल राघवानी पर फिल्माया गया ये गाना फिल्‍म ‘मेहंदी लगा के रखना’ का है। इस गाने में खेसारी के साथ काजल राघवानी (kajal raghwani) अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाती दिख रही हैं। लोगों ने इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया है।

आगे बता दें कि इस ट्रेंडिंग सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका (Priyanka Singh) सिंह ने गाया है। जबकि म्‍यूजिक मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने दिया है। इस गाने में काजल बेहद बोल्ड अंदाज में साड़ी पहने खेसारी लाल को अपना कायल बना रही हैं। वहीं, खेसारी लाल वाइट शर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं। इस गाने को अब तक 52,088,712 व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर गाने को Bhojpuriya World नाम के चैनल ने अपलोड किया है।

First published on: Jun 10, 2022 06:01 PM