Video: पापा से लगी अक्षरा सिंह को फटकार, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल
Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन कहे जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल लाइमलाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में भोजपुरी बाला ने अपना एक वीडियो फैंस संग साझा किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।
यहाँ पढ़िए – प्यार में डूबी नीलम गिरी, बोलीं-‘मेरा दिल तेरा दीवाना’
'अकेले में मत ट्राई करना'
अपने लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा सिंह पिता संग नजर आ रही हैं। क्लिप साझा करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन दिया है। अक्षरा सिंह ने लिखा है, ''प्लीज आप यह अकेले में ट्राई मत करना', इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा है कि, अगर अकेले में करोगे तो लात खा जाओगे।' पिता संग अक्षरा सिंह का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पिता संग एक्ट्रेस कर रही हैं मस्ती
जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह, अपने पिता संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक रील साझा किया है जिसमें ऐसा दिखाया गया है कि एक्ट्रेस अपने पिता को बोलती नजर आ रही हैं कि, 'मैं कही भी जाऊं, घूमूं, कुछ भी करूं, आपको उससे क्या? इतनी बात सुनकर एक्ट्रेस के पिता उनपर हाथ उठाते हैं। एक्ट्रेस का यह मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
फैंस ने लुटाया प्यार
अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस के इस क्लिप पर फैंस के साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – आकांक्षा अवस्थी की मीठी बोली के दीवाने हुए खेसारी लाल, इश्क चढ़ा परवान
भोजपुरी सुपरस्टार हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह। मीडिया खबरों के अनुसार एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
https://www.youtube.com/watch?v=8knE3tCKGuQ
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.