Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: विजय देवरकोंडा संग ‘आफत सॉन्ग’ पर जमकर थिरकीं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो

Akshara Singh-Vijay Deverakonda Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग एक डांस वीडियो साझा किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में खूब धमाल मचा रहा है। यहाँ पढ़िए – […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 27, 2022 12:16
Share :

Akshara Singh-Vijay Deverakonda Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग एक डांस वीडियो साझा किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में खूब धमाल मचा रहा है।

यहाँ पढ़िए‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ एक्टर जीशान कादरी के खिलाफ FIR दर्ज, लगे ये आरोप

अक्षरा सिंह संग विजय देवरकोंडा का डांस

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो विजय संग (Akshara Singh & Vijay Deverakonda Video) ‘आफत’ गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं। दोनों स्टार्स की सिजलिंग केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है।

विजय देवरकोंडा संग बनी अक्षरा सिंह की जोड़ी

भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह का जादू विजय देवरकोंडा पर बखूबी देखने को मिला। साउथ सुपरस्टार संग भोजपुरी एक्ट्रेस की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। स्टार्स के लुक की बात करें तो क्लिप में अक्षरा सिंह ब्लू और व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि विजय को लेबर्ड प्रिंट शर्ट में देखा जा सकता है। भोजपुरी बाला संग विजय मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी बोलते नजर आए विजय देवरकोंडा

हाल ही में अक्षरा सिंह ने विजय संग एक और वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा को भोजपुरी सिखाती हैं। वीडियो में अक्षरा विजय से कहती हैं, “लोगों को बोलिए कि- ‘का हो का हाल बा’”। इसपर विजय कहते हैं, ”का हो का हाल बा बिहार”। फैंस को विजय (Vijay Deverakonda speaking Bhojpuri)का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िएशहनाज गिल की आवाज का चला जादू, फैंस हुए इमोशनल

भोजपुरी सुपरस्टार हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह। मीडिया खबरों के अनुसार एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 26, 2022 09:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.