Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara Singh: खेसार लाल के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हुईं अक्षरा सिंह, बिना परफॉर्म किए वापस लौटीं

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर (Akshara Singh News) सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह के प्रोग्राम के दौरान हंगामा मच गया है। खबरों के मुताबिक उनपर पत्थर भी फेंके गए हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह इन दिनों बदलापुर महोत्सव में वयस्त चल रही हैं। महोत्सल के दूसरे […]

Akshara Singh
Akshara Singh Stage Show

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर (Akshara Singh News) सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह के प्रोग्राम के दौरान हंगामा मच गया है। खबरों के मुताबिक उनपर पत्थर भी फेंके गए हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह इन दिनों बदलापुर महोत्सव में वयस्त चल रही हैं। महोत्सल के दूसरे दिन जब अक्षरा परफॉर्म करने आई तो बवाल हो गया।

अक्षरा सिंह पर चले पत्थर

अक्षरा सिंह, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, वहां लोगों का हुजूम जुट जाता है। इस बार अक्षरा जौनपुर पहुंची थी, जहां बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि बदलापुर महोत्सव में अक्षरा स्टेज पर अपने ही गानों पर डांस कर रही थीं। मामला इतना आगे बढ़ा कि महोत्सव में मौजूद लोगों ने मंच पर पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस पर कागज फेंका।

स्टेज छोड़कर वापस लौटीं अक्षरा

लोगों के इस हरकत से नाराज होकर अक्षरा सिंह बिना परफॉर्म किए ही स्टेज छोड़कर चली गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जौनपुर के बदलापुर महोत्सव (Akshara Singh Program in jaunpur) में अक्षरा के अलावा ‘हर-हर शम्भू’ फेम अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थीं। दोनों ही स्टार्स को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे और फिर इतना बड़ा बवाल हो गया।

भोजपुरी एक्ट्रेस का बिना प्रोग्राम (Akshara Singh Program) किए बिना चला जाना ये बताता है कि अक्षरा सिंह लोगों के इस हरकत से काफी नाराज थीं। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके कार्यक्रम में ऐसा होगा। अक्षरा के बाद महोत्सव में शामिल हुए बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा (Ramesh Mishra) ने लोगों की हरकतों पर गुस्सा जाहिर किया। इतना सब होने के बाद विधायक जी ने मंच से ही प्रोग्राम का समापन कर दिया।

खेसारी लाल के शो में मचा बवाल

इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के शो में भी बवाल मच गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, खेसारी लाल का प्रोग्राम नवादा (Nawada) जिले के तिलैया गांव के मैदान में रखा गया था। जहां हजारों की संख्या में लोग जुट गए थे। भिड़ बेकाबू होने के कारण खेसारी लाले के स्टेज शो में बवाल मच गया। भिड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग खेसारी लाल का एक झलक पाने के लिए टावर पर चढ़े दिखाई दिए।

First published on: Nov 03, 2022 03:58 PM