Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ritesh Pandey New Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘Kamariya Hilela’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का एक नया गाना ‘कमरिया हिलेला’ (Kamariya Hilela) रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे बार बार सुन […]

Ritesh Pandey New Song
Ritesh Pandey New Song

Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का एक नया गाना ‘कमरिया हिलेला’ (Kamariya Hilela) रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे बार बार सुन रहे हैं। रितेश पांडे के आवाज में यह गाना गजब का लग रहा है।

सपना चौहान के साथ मचाया धमाल

रितेश पांडे एक ऐसे गायक हैं, जिनके आवाज के लोग कायल हैं। वहीं, फैंस को उनके नए गानों (Ritesh Pandey New Song) का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में रितेश पांडे ने अपने फैंस के बीच नया गाना ‘कमरिया हिलेला’ (Kamariya Hilela) को लाया है। गाने के वीडियो में रितेश पांडे और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान की जबरदस्त कैमस्ट्री देखने को मिल रही है। पांडे जी एक्ट्रेस की मटकती कमर पर फिदा हो गए हैं।

रितेश पांडे और सपना चौहान ने किया रोमांस

‘कमरिया हिलेला’ (Kamariya Hilela) के वीडियो को Shemaroo Bhojpuri Gaane के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रितेश पांडे अपनी को-एक्ट्रेस सपना चौहान की लचकती कमरिया पर फिदा हैं। वो उनके पीछे पड़े रहते हैं और कहते दिख रहे हैं कि ‘जब-जब तू हंसेलू दिलवा में धंसे लू… जब-जब तू चलेलू बजार तोर कमरिया हिलेला।’ दोनों ही कलाकारों के बीच रोमांस देखने के लिए मिल रही है। वीडियो में एक्ट्रेस लहंगा पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं, रितेश कुर्ते पहने नजर आ रहे हैं।

रजनीश चौबे ने लिखा है गाना

रितेश पांडे ने अपने इस नये गाने को फीमेल सिंगर शिल्पी राज (Ritesh Pandey-Shilpi Raj Songs) के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, इस गाने को रजनीश चौबे ने लिखा है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा और म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। गाने को सपना चौहान (Bhojpuri Actress Sapna Chauhan) पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

First published on: Nov 02, 2022 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.