Priyanka Pandit Video: भोजपुरी सिनेमा की स्टार प्रियंका पंडित आए दिन अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। प्रियंका पंडित जब ठुमके लगाती हैं, तो क्या बच्चे-जवान, बुजुर्ग भी आहें भरने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) अपने काम को लेकर भी लोगों का दिल जीतने में आगे रहती हैं। बता दें, प्रियंका पंडित की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और अपने पोस्ट शेयर कर हर बार इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं।
ये भी देखें
- Priyanka Pandit video: शख्स के साथ प्रियंका पंडित की लड़ी आखें, बोलीं- ‘ये इश्क का जादू है’
- Monalisa Video: मोनालिसा को रात भर सता रही किसी की याद, पोस्ट कर कहा- ऐसा क्यों?
Priyanka Pandit के वीडियो ने मचाई सनसनी
प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर वीडियो शेयर किया है जो सनसनी मचा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहन बारिश में भींगती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी अदाएं देख हर कोई मदहोश हो रहा है। फैंस तो उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बारिश में भीगते हुए हसीना इतनी कमाल की लग रही हैं कि लोगों का दिल बाहर आ जा रहा है।
Priyanka Pandit के एक्सप्रेशन पर फैंस हुए मदहोश
वीडियो में ‘भीगी-भीगी रातों में’ (Bheege-bheege raaton me) गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का वीडियो शेयर होने के कुछ वक्त में ही ये आग की तरह फैल गया है। एक्ट्रेस के लटके-झटके देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा है। प्रियंका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Barsaat’। फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। अभी तक वीडियो पर 2,118 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें