Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सिंगर प्रीतम ओझा आए दिन अपने गानों के जरिए धमाल मचाते रहते हैं। लोग भी उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी कड़ी नए साल के मौके पर प्रीतम ओझा का नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाका कर दिया है। उनके इस नए गाने को लोग खूब सुन रहे हैं।
नए साल पर प्रीतम ओझा का धमाका (Pritam Ojha New year Song 2023)
दरअसल, हम यहां जिस धमाकेदार गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘आवा तानी नईहर नया साल में’ (Awatani Naihar Naya Sal Me) है। भोजपुरी सिंगर प्रीतम ओझा इस गाने के जरिए नए साल पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर कर रहे हैं। जो भी इस गाने को सुन रहा है, वह खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहा है।
ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया नेहा राज का नया गाना ‘Pardesiya Na Aile’, खुशी सिंह ने भी जीता दिल
यहां सुन सकते हैं यह धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song)
इस धमाकेदार गाने को Ramaa Entertainment यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। प्रीतम की आवाज में इस भोजपुरी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने को प्रीतम ओझा ने फीमेल सिंगर प्रभा राज के साथ मिलक गया है। दोनों की आवाज में यह सॉन्ग बेहद शानदार लग रहा है।
ये भी पढ़ें:Year Ender 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हस्तियों का चुनौती भरा रहा ये साल,जानिए स्टार्स का हाल
अजीत भोजपुरिया ने लिखा है गाना
आपको बता दें कि प्रीतम ओझा के इन नए गाने ‘आवा तानी नईहर नया साल में’ को अजीत भोजपुरिया ने लिखा है और म्यूजिक सैलेन्द्र दिए हैं। वहीं इस गाने को भास्कर ओझा ने प्रोड्यूस किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी प्रीतम ओझा का अनेकों गाने आ चुके हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है। अब एक बार उनका गाना हर तरफ छाए हुए है। अगर आप अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो जल्दी से Ramaa Entertainment यूट्यूब चैनल पर जाइये और सुन लीजिए।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें