Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Neelam Giri-Pravesh Lal Yadav Dance Video: प्रवेश लाल यादव ने नीलम गिरी संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Neelam Giri-Pravesh Lal Yadav Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रवेश लाल यादव आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के तमाम हस्तियां बधाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रवेश लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Dec 13, 2022 15:18
Share :
Neelam Giri-Pravesh Lal Yadav Dance Video

Neelam Giri-Pravesh Lal Yadav Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रवेश लाल यादव आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के तमाम हस्तियां बधाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रवेश लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

धूमधाम से मना प्रवेश साल का बर्थडे

दरअसल, प्रवेश लाल यादव के बर्थडे पार्टी (Pravesh Lal Yadav Birthday Party) में नीलम गिरी भी पहुंची थीं। अब इसी बर्थडे पार्टी का वीडियो हर तरफ छाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने से लगता है कि प्रवेश लाल का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) पर एक साथ ठुमके लगाते हुए दोनों सितारे खूब मस्ती कर रहे हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की यह डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

और पढ़िएBhojpuri New Song: पवन सिंह का नया गाना ‘Kamariya patre Patre’ की यूट्यूब पर धूम, देखें Video

नीलम गिरी ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस नीलम गिरी ने डीजे पार्टी की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पार्टी नाइट।’ नीलम गिरी इस वीडियो में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। तो वहीं बर्थडे ब्वॉय प्रवेश लाल यादव क्लासी लुक में डीजे पर एक से बढ़कर एक ठुमके लगाते दिख रहे हैं। फैंस भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िएViral Video: रानी चटर्जी का ट्रोलर्स पर वार, बोलीं- ‘चाटा मारकर…

नीलम गिरी ने दी प्रवेश लाल को जन्मदिन की बधाई

इस वीडियो को शेयर करने से पहले भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने प्रवेश लाल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। प्रवेश लाल यादव की बर्थडे पार्टी में नीलम गिरी के साथ-साथ निरहुआ भी मौजूद रहे। नीलम गिरी ने प्रवेश लाल यादव को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ‘आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रवेश लाल जी मैं चाहती हूं… आपका हर एक सपना पूरा हो। आप बहुत अच्छे दिल के इंसान हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। भगवान आपको सारी खुशियां दे.. खुश रहें, मस्त रहें, व्यस्त रहें।’

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 11, 2022 06:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.