-विज्ञापन-

Pawan Singh Vs Khesari Lal: खेसारी लाल के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज कल चर्चा का केंद्र बने हुए है। गौरतलब है कि इन स्टार्स के बीच अक्सर ही कोल्ड वॉर की खबरें सामने आती है।एक बार फिर भोजपुरी स्टार्स के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है।

दरअसल हाल ही में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी और उनकी बेटी से रेप की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद एक्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मदद की गुहार लगाई।आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी और पत्नी के लिए ऐसा कहने वाले यूट्यूबर का नाम गौतम सिंह बताया जा रहा है। खुद को इस शख्स ने पवन सिंह का फैन बताया है और खेसारी के अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए पवन सिंह पर भी निशाना साधा है। वहीं अब इस विवाद में पवन सिंह ने भी एंट्री मार ली है। दरअसल, पवन सिंह ने कुछ घंटे पहले एक फेसबुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना नाम लिए खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा है। पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है- बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है।

आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने लिखा कि अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए,नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर,न सामाजिक स्तर पर,और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। पवन सिंह का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। अब खेसारी लाल और पवन सिंह की कोल्ड वॉर का क्या अंजाम होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Latest

Don't miss

Arjun Rampal Daughter Myra: अर्जुन रामपाल को बेटी मायरा रामपाल के फैशन शो डेब्यू पर प्राउड, वायरल हुई तस्वीर

Arjun Rampal Daughter Myra: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल ने मुंबई में डियोर के प्री-फॉल फैशन शो 2023 के रनवे में...

Parineeti-Raghav Marriage: हार्डी संधू ने किया परिणीति चोपड़ा को कॉल, शादी के लेकर किया बड़ा खुलासा

Parineeti-Raghav Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जमीन तक लोग...

Uttarakhand Fashion: इन गहनों के बिना पूरा नहीं होता यहां की महिलाओं का श्रृगांर, टिक जाती है सबकी नजर

Uttarakhand Fashion: उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यहां के कण-कण में  देव बसते हैं। उत्तराखंड की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here